धर्म-अध्यात्म

Nag Panchami पर पूजन के लिए 2 घंटे 40 मिनट का ये मुहूर्त है सबसे शुभ

Tara Tandi
9 Aug 2024 11:31 AM IST
Nag Panchami पर पूजन के लिए 2 घंटे 40 मिनट का ये मुहूर्त है सबसे शुभ
x
Nag Panchami ज्योतिष न्यूज़: हिंदू पंचांग के अनुसार अभी सावन का महीना चल रहा है जो कि शिव का महीना होता है इस महीने कई पर्व त्योहार पड़ते हैं जिसमें नाग पंचमी भी शामिल है यह पर्व हर साल सावन माह की पंचमी पर मनाया जाता है इस साल नाग पंचमी का त्योहार 9 अगस्त दिन शुक्रवार यानी आज मनाया जा रहा है।
इस दिन नाग देवता और शिव की आराधना करना उत्तम माना जाता है मान्यता है कि नाग पंचमी के शुभ दिन पर नाग देवता की पूजा अगर शुभ मुहूर्त में की जाए तो पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है साथ ही नाग देवता की कृपा भी बरसती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा नाग पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
नाग पंचमी की पूजा का मुहूर्त—
आपको बता दें कि आज यानी 9 अगस्त दिन शुक्रवार को नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है इस दिन नाग देवता व भगवान शिव की पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त प्रात: 5 बजकर 47 मिनट से लेकर 8 बजकर 27 मिनट तक प्राप्त हो रहा है इसके अलावा दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर का 12 बजकर 13 मिनट से लेकर 1 बजे तक प्राप्त हो रहा है।
इसके अलावा नाग पंचमी पर प्रदोष काल में भी पूजा करना शुभ माना जाता है ऐसे में प्रदोष काल 9 अगस्त को शाम 6 बजकर 33 मिनट से लेकर रात को 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा पाठ करना लाभकारी रहेगा।
Next Story