धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 27 सितंबर 2024

Subhi
27 Sept 2024 6:25 AM IST
Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 27 सितंबर 2024
x

राष्ट्रीय मिति आश्विन 05, शक संवत 1946, आश्विन, कृष्ण, दशमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 12, रबि-उल्लावल 23, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 सितम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दशमी तिथि अपराह्न 01 बजकर 21 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।

पुष्य नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 21 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। शिवयोग रात्रि 11 बजकर 34 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 01 बजकर 21 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार एकादशी का श्राद्ध। गण्डमूल अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 21 मिनट के बाद।

सूर्योदय का समय 27 सितंबर 2024 : सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 27 सितंबर 2024 : शाम में 6 बजकर 11 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 27 सितंबर 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 24 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 48 मिनट से से 12 बजकर 36 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 11 मिनट से 6 बजकर 35 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 42 मिनट से 9 बजकर 12 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 27 सितंबर 2024 :

राहुकाल सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। वहीं, सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 36 मिनट से 9 बजकर 24 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 12 बजकर 36 मिनट से 1 बजकर 24 मिनट तक।

आज का उपाय : आज छोटी कन्याओं को फल दें और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।


Next Story