धर्म-अध्यात्म

Wednesday Remedies : बुधवार के दिन करें ये उपाय , शीघ्र मनोकामना पूरी

Tara Tandi
10 July 2024 4:26 PM IST
Wednesday Remedies : बुधवार के दिन करें ये उपाय , शीघ्र मनोकामना पूरी
x
Wednesday Remedies ज्योतिष न्यूज़ : हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता है वही बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा को समर्पित है इस दिन पूजा पाठ और व्रत करना लाभकारी माना जाता है ऐसे में भक्त आज के दिन गणपति की विधिवत पूजा करते हैं और दिनभर उपवास भी रखते हैं
मान्यता है कि ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है लेकिन इसी के साथ ही अगर बुधवार के दिन श्री गणेश की पूजा अर्चना के दौरान कुछ आसान से उपायों को किया जाए तो शीघ्र मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है और परेशानियां दूर हो जाती है तो आज हम आपको उन्हीं उपायों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
बुधवार के आसान उपाय—
आपको बता दें कि बुधवार के दिन स्नान ध्यान के बाद भगवान गणेश की विधिवत पूजा करें इस समय केसर मिश्रित दूध से भगवान गणेश और श्रीकृष्ण जी का अभिषेक करें साथ ही कृष्ण जी को माखन, मिश्री, पके केले, केसर, पेड़े अर्पित करें और अपनी मनोकामना भगवान से कहें इस उपाय को करने से लाभ मिलता है। अगर आप वास्तुदोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बुधवार के दिन बांसुरी घर में लाएं और स्नान के बाद विधिवत बांसुरी की पूजा कर बांसुरी बजाएं।
माना जाता है कि इस उपाय को करने से वास्तुदोष समाप्त हो जाता है वही अगर आप आर्थिक समस्याओं से राहत पाना चाहते हैं तो आज के दिन घर पर मोरपंख लेकर आएं और पूजा के समय भगवान कृष्ण को अर्पित कर दें। फिर इसे घर की तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

Next Story