धर्म-अध्यात्म

Radha Ashtami पर इस मुहूर्त में करें पूजा, राधा कृष्ण की बरसेगी कृपा

Tara Tandi
11 Sept 2024 1:23 PM IST
Radha Ashtami पर इस मुहूर्त में करें पूजा, राधा कृष्ण की बरसेगी कृपा
x
Radha Ashtami ज्योतिष न्यूज़: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन राधा अष्टमी व्रत को बेहद ही खास माना जाता है जो कि राधा रानी की पूजा अर्चना को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी शुभ दिन पर राधा जी का जन्म हुआ था। जिसे राधा अष्टमी के तौर पर मनाया जाता है हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर राधा अष्टमी का पर्व
मनाया जाएगा।
इस साल यह पर्व आज यानी 11 सितंबर दिन बुधवार को मनाया जा रहा है इस दिन राधा रानी और भगवान कृष्ण की विधिवत पूजा का विधान है और व्रत आदि भी रखा जाता है मान्यता है कि राधा अष्टमी के दिन पूजा पाठ और व्रत करने से सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा पूजा का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
राधा अष्टमी की तारीख और मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 10 सितंबर दिन मंगलवार की रात को 11 बजकर 11 मिनट से होगा और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 11 सितंबर दिन बुधवार की रात 11 बजकर 46 मिनट पर होगा। वही उदया तिथि के अनुसार राधा अष्टमी का व्रत आज यानी 11 सितंबर दिन बुधवार को मनाया जा रहा है।
राधा अष्टमी व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 3 मिनट से दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक है इस दौरान राधा अष्टमी व्रत का पूजन करना शुभ रहेगा। राधा अष्टमी व्रत के दिन पूजा के दौरान राधा अष्टमी व्रत के दिन कथा का पाठ जरूर करें ऐसा करने से प्रभु की कृपा बरसती है।
Next Story