
x
Asia Cup Hockey: हॉकी के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का मानना है कि भारत बिहार के राजगीर में होने वाले आगामी पुरुष एशिया कप को जीतने और अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने का प्रबल दावेदार है। मौजूदा ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और एशिया की नंबर एक टीम भारत ने आखिरी बार 2017 में ढाका में एशिया कप का खिताब जीता था। तब उसने फाइनल में मलयेशिया को 2-1 से हराया था। भारतीय टीम 2022 में जकार्ता में खेले गए एशिया कप में दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बाद तीसरे स्थान पर रहा था।
भारत की 1975 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान अजीतपाल सिंह ने हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम को प्रबल दावेदार बताया, लेकिन खिलाड़ियों को आत्ममुग्धता से बचने के लिए भी चेताया। अजीतपाल ने कहा, 'हम निश्चित रूप से प्रबल दावेदार और पक्के चैंपियन हैं। हमारी कोई तुलना नहीं है, लेकिन कोरिया, चीन, जापान और मलयेशिया ने अतीत में हमारे लिए मुश्किलें खड़ी की थीं। हॉकी में अब एशिया में भारत का कोई सानी नहीं है। पहले पाकिस्तान था, लेकिन अब वह खत्म हो चुका है। हमें इस मौके का फायदा उठाकर विश्व कप के लिए क्वालिफाई करना चाहिए, लेकिन खिलाड़ियों को सावधान रहना होगा। क्वालिफाई करने के लिए उन्हें जीतना होगा।'
एक अन्य पूर्व कप्तान और भारत की 1980 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य जफर इकबाल ने भी अजीतपाल से सहमति जताई। उन्होंने सोमवार को ट्रॉफी अनावरण समारोह में कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि भारत टूर्नामेंट जीतने का प्रबल दावेदार है, बशर्ते हमारा दिन बहुत खराब न हो। हम एशिया की नंबर एक टीम हैं और पाकिस्तान के न होने पर हमें खिताब जीतकर विश्व कप के लिए क्वालिफाई करना चाहिए, लेकिन हम आत्ममुग्ध नहीं हो सकते। कोरिया, जापान, चीन और मलयेशिया जैसी मुश्किल टीमें हैं, जिन्होंने हमें पहले भी हराया है।'
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने एशिया कप 2025 ट्रॉफी का अनावरण किया, जिसके साथ ही टूर्नामेंट की उल्टी गिनती शुरू हो गई। यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से सात सितंबर तक बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। एशिया कप ट्रॉफी के अनावरण के अवसर पर तीन बार के ओलंपिक पदक विजेता हरबिंदर सिंह और पूर्व खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद भी उपस्थित थे।
TagsAsia Cup Hockeyएशिया कपहॉकीदावेदारAsia Cup HockeyAsia CupHockeyContender जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





