खेल

बर्थडे स्पेशल: क्रिकेट जगत में धोनी की धाक, Dhoni ने भारत को जिताए तीन आईसीसी खिताब

jantaserishta.com
7 July 2024 1:41 PM IST
बर्थडे स्पेशल: क्रिकेट जगत में धोनी की धाक, Dhoni ने भारत को जिताए तीन आईसीसी खिताब
x
नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी, इस नाम की भारतीय क्रिकेट में जो धाक है, वो किसी अन्य की नहीं। 7 जुलाई, 1983 को जन्मे धोनी ने 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन आज भी फैंस का उनके लिए प्यार और लगाव कम नहीं हुआ है।
एमएस धोनी भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते कप्तान हैं। यह रिकॉर्ड आज भी कायम है। माही करीब-करीब 16 साल तक टीम इंडिया के लिए खेले। इस दौरान उन्होंने बतौर विकेटकीपर, फिनिशर और कप्तान कई अलग-अलग भूमिकाएं बखूबी निभाई।
बल्ले, कीपिंग से लेकर कप्तानी और खिताब जीतने में धोनी ने कमाल किया है। उनके नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिनका टूटना लगभग असंभव सा लगता है। धोनी आईसीसी की ती बड़ी ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। उन्होंने बतौर कप्तान टी20 विश्व कप 2007, 2011 का वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। यह ऐसा दौर था जब विश्व क्रिकेट में टीम इंडिया का दबदबा था। बड़ी से बड़ी टीमें भारत के सामने घुटने टेकने पर मजबूर थी।
न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्कि दुनिया का यह सबसे खतरनाक फिनिशर आईपीएल में भी धमाल मचा चुका है। आईपीएल में भी उनकी कप्तानी शानदार रही। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और आरपीएस टीम की 226 मैचों में कप्तानी की। उनकी कप्तानी में चेन्नई ने 5 खिताब जीते। आईपीएल 2024 में धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ को सीएसके की कप्तानी सौंप दी, लेकिन वो अब भी इस टीम के लिए खेल रहे हैं।
धोनी ने डेढ़ दशक की अवधि में 350 वनडे मैच खेले और 50.58 की औसत से 10,773 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने भारत के लिए 90 मैच खेले और 38.09 की औसत से करीब 5000 रन बनाए। आईपीएल में भी उन्होंने 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस समय धोनी मुंबई में हैं। एमएस धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के साथ आधी रात को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया और केट काटा। इस दौरान साक्षी ने मजाकिया अंदाज में उनके पैर भी छुए और कैप्टन कूल ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया।
बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर साक्षी ने शेयर किया। इसके अलावा, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी इस अवसर पर मौजूद थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जिसका कैप्शन था। "हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब!"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story