खेल
चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा फैसला, 10 खिलाड़ी रिलीज, अब बनेगी नई टीम
Rajeshwari Nishad
17 Nov 2026 11:06 PM IST

x
स्पोर्ट्स : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 की मिनी नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं। मंगलवार को सभी दस फ्रेंचाइजियों ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी की, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की रही। इसकी सबसे बड़ी वजह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल से संन्यास लेना है। धोनी ने अपने लंबे आईपीएल करियर को समाप्त करने का फैसला किया है। हालांकि, वह चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े रहेंगे और आगामी सीजन में टीम के मेंटॉर की जिम्मेदारी संभालेंगे। फ्रेंचाइजी ने धोनी सहित कुल 11 खिलाड़ियों को रिलीज सूची में रखा है, जबकि 19 खिलाड़ियों को अगले सीजन के लिए बरकरार रखा है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन पर टीम का भरोसा कायम है।
एमएस धोनी के संन्यास से खत्म हुआ एक यादगार अध्याय
चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसकों के लिए 17 नवंबर 2026 बेहद भावुक दिन बन गया। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में बतौर खिलाड़ी अपना सफर समाप्त करने का फैसला किया।धोनी वर्ष 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स का सबसे प्रमुख चेहरा रहे हैं। उनकी कप्तानी में फ्रेंचाइजी ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता।धोनी ने अपनी कप्तानी, विकेटकीपिंग और मैच फिनिश करने की क्षमता से विश्व क्रिकेट में अलग पहचान बनाई।अब आईपीएल 2027 में वह पीली जर्सी पहनकर मैदान पर खेलते दिखाई नहीं देंगे। हालांकि, उनका चेन्नई से रिश्ता समाप्त नहीं होगा।फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम का मेंटॉर नियुक्त करने का फैसला किया है।
मेंटॉर की भूमिका में नजर आएंगे धोनीचेन्नई सुपर किंग्स प्रबंधन ने धोनी के अनुभव को देखते हुए उन्हें टीम के साथ बनाए रखने का फैसला किया है।फ्रेंचाइजी के मालिक एन. श्रीनिवासन ने धोनी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सीएसके की पहचान उनसे गहराई से जुड़ी हुई है।वहीं सह-मालिक रूपा गुरुनाथ ने कहा कि युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में धोनी का अनुभव महत्वपूर्ण साबित होगा।मेंटॉर के तौर पर धोनी टीम के खिलाड़ियों को अपने अनुभव का लाभ दे सकेंगे।
CSK ने इन 11 खिलाड़ियों को किया रिलीज
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले बड़े फैसले लेते हुए कई खिलाड़ियों को बाहर किया है।
रिलीज सूची में शामिल खिलाड़ी इस प्रकार हैं:
महेंद्र सिंह धोनी (संन्यास)
प्रशांत वीर
मैट शॉर्ट
मैट हेनरी
जैक फाउल्क्स
स्पेंसर जॉनसन
डियान फॉरेस्टर
आकाश मधवाल
मैकनील नोरोन्हा
कुलदीप यादव
अमन खान
इन खिलाड़ियों में सबसे चौंकाने वाला नाम प्रशांत वीर का है। चेन्नई ने उन्हें पिछली नीलामी में 14.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर खरीदा था।
14.20 करोड़ में खरीदे गए प्रशांत वीर भी बाहर
प्रशांत वीर को रिलीज करना चेन्नई सुपर किंग्स का महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है।उत्तर प्रदेश के इस युवा ऑलराउंडर को फ्रेंचाइजी ने पिछले ऑक्शन में 14.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा था।लेकिन आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने पांच पारियों में 90 रन बनाए। गेंदबाजी में भी उन्हें सफलता नहीं मिली।पीठ की परेशानी के कारण उनका सीजन प्रभावित हुआ था।अब टीम प्रबंधन ने आगामी नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया है।
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी बरकरार
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाए रखा है।गायकवाड़ लंबे समय से टीम की बल्लेबाजी के महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं।धोनी के संन्यास के बाद अब उनके नेतृत्व में चेन्नई नए दौर की शुरुआत करेगी।टीम में संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे बल्लेबाजों को भी बरकरार रखा गया है।इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से चेन्नई का बल्लेबाजी क्रम मजबूत बने रहने की उम्मीद है।
चेन्नई ने इन 19 खिलाड़ियों को किया रिटेन
आईपीएल 2027 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की रिटेन सूची में 19 खिलाड़ी शामिल हैं।
रिटेन खिलाड़ी
रिटेन खिलाड़ी
ऋतुराज गायकवाड़
संजू सैमसन
शिवम दुबे
आयुष म्हात्रे
डेवाल्ड ब्रेविस
नूर अहमद
लियाम लिविंगस्टोन
जैक एडवर्ड्स
अंशुल कंबोज
जेमी ओवरटन
उर्विल पटेल
गुरजपनीत सिंह
श्रेयस गोपाल
मुकेश चौधरी
कार्तिक शर्मा
रामकृष्ण घोष
राहुल चाहर
अकील हुसैन
सरफराज खान
इस सूची में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण देखने को मिल रहा है।
सनराइजर्स हैदराबाद से हुई बड़ी ट्रेड डील
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के साथ महत्वपूर्ण ट्रेड डील भी की है।इसके तहत चेन्नई ने तेज गेंदबाज खलील अहमद और नाथन एलिस को हैदराबाद भेज दिया।बदले में इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलिया के जैक एडवर्ड्स चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए हैं।लिविंगस्टोन को छह करोड़ रुपये और जैक एडवर्ड्स को तीन करोड़ रुपये के मूल्य पर टीम से जोड़ा गया है।इन दोनों खिलाड़ियों के आने से चेन्नई को अतिरिक्त ऑलराउंड विकल्प मिलेंगे।हालांकि, खलील अहमद और नाथन एलिस के जाने के बाद तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूत करना भी टीम की प्राथमिकताओं में शामिल हो सकता है।
ऑक्शन के लिए CSK के पास 28.05 करोड़ रुपये
रिटेंशन और ट्रेड प्रक्रिया के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के पास मिनी नीलामी के लिए 28.05 करोड़ रुपये का पर्स बचा है।टीम ने 19 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है और अधिकतम 25 सदस्यीय स्क्वॉड पूरा करने के लिए छह स्थान खाली हैं।इनमें विदेशी खिलाड़ियों के लिए दो स्थान उपलब्ध हैं।ऐसे में चेन्नई आगामी नीलामी में अपनी जरूरत के अनुसार नए खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है।विशेष रूप से तेज गेंदबाजी विभाग में नए विकल्प तलाशे जाने की संभावना है।
16 दिसंबर को गोवा में होगा मिनी ऑक्शन
आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर 2026 को गोवा में आयोजित किया जाएगा।इस दौरान सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीमों में खाली स्थानों को भरने के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी।चेन्नई सुपर किंग्स की रणनीति पर विशेष नजर रहेगी, क्योंकि यह धोनी के संन्यास के बाद पहला आईपीएल ऑक्शन होगा।आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अंकतालिका में आठवें स्थान पर रही थी। ऐसे में टीम आगामी सीजन में बेहतर प्रदर्शन करने के उद्देश्य से नए खिलाड़ियों का चयन करेगी।
धोनी के बिना मैदान पर उतरेगी चेन्नई
आईपीएल 2027 चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास में विशेष होने वाला है।पहली बार धोनी टीम के सक्रिय खिलाड़ी के बजाय मेंटॉर के रूप में नजर आएंगे।फ्रेंचाइजी के सामने सबसे बड़ी चुनौती धोनी की मैदान पर मौजूदगी के बिना टीम का संतुलन बनाए रखना होगी।हालांकि, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, शिवम दुबे और अन्य खिलाड़ियों पर टीम प्रबंधन ने भरोसा जताया है।
Next Story





