खेल
सीपीएल 2025: त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बनाई क्लीफायर-2 में जगह
jantaserishta.com
17 Sept 2025 9:41 AM IST

x
नई दिल्ली: त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 (सीपीएल) के क्वालीफायर-2 मुकाबले में अपनी जगह बना ली है। इस टीम ने बुधवार को एलिमिनेटर मैच में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कंस के खिलाफ 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कंस ने 8 विकेट खोकर 166 रन बनाए। आमिर जांगू और रहकीम कॉर्नवाल के बीच पहले विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी हुई। कॉर्नवाल महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद आमिर जांगू ने एंड्रीस गौस के साथ दूसरे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी। आमिर 49 गेंदों में तीन छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए।
टीम के लिए एंड्रीस गौस ने 45 गेंदों में सर्वाधिक 61 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 5 चौके शामिल थे, जबकि शाकिब ने 9 गेंदों में नाबाद 26 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से सौरभ नेत्रवलकर ने सर्वाधिक 3 शिकार किए, जबकि उस्मान तारिक और आंद्रे रसेल को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं।
इसके जवाब में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 17.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। कॉलिन मुनरो और एलेक्स हेल्स के बीच 3.1 ओवरों में 25 रन की साझेदारी हुई। मुनरो 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से कप्तान निकोलस पूरन ने एलेक्स हेल्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 143 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई।
कप्तान पूरन ने 53 गेंदों में 8 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 90 रन बनाए, जबकि एलेक्स हेल्स ने 40 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम से एकमात्र विकेट रहकीम कॉर्नवाल के हाथ लगा। त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम 19 सितंबर को क्वालीफायर-2 खेलेगी, जहां उसका सामना सेंट लूसिया किंग्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच क्वालीफायर-1 मुकाबला हारने वाली टीम से होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





