खेल
फैंस को उम्मीद, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2-0 से 'क्लीन स्वीप' करेगी टीम इंडिया
jantaserishta.com
14 Nov 2025 11:38 AM IST

x
नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ईडन गार्डन्स में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। फैंस को यकीन है कि टीम इंडिया इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करेगी। मुकाबले के दौरान ईडन गार्डन्स स्टेडियम के बाहर फैंस बेहद जोश में नजर आए। एक फैन ने आईएएनएस से कहा, "जब से मैंने इस मैच की टिकट खरीदी है, तभी से इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। इस सीरीज में भारत 2-0 से क्लीन स्वीप करेगा।"
एक अन्य फैन ने कहा, "भारत इस मुकाबले को जीतेगा। मैंने साल 2019 में टीवी पर भारत को ईडन गार्डन्स में खेलते देखा था। इसके बाद से मेरा सपना था कि मैं यहां भारत का मैच देखने जाऊंगा।" एक युवा फैन ने कहा, "इस मुकाबले को लेकर मैं बहुत उत्सुक हूं, लेकिन कोहली के रिटायरमेंट ने मुझे जरूर दुखी किया है। मैं शुभमन गिल का फैन हूं। मुझे उम्मीद है कि उनकी कप्तानी में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज अपने नाम करेगी।"
मुकाबले में साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। वहीं, भारतीय टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी हुई है। उनके स्थान पर ध्रुव जरेल को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
भारत की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। उनके नेतृत्व में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।
दूसरी ओर, टेंबा बावुमा की कप्तानी में एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश और केशव महाराज को इस मैच में मौका दिया गया है।
दोनों देशों के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट इतिहास में 44 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान साउथ अफ्रीका ने 14 मैच अपने नाम किए, जबकि भारत ने 16 मैच जीते। शेष 10 मैच ड्रॉ रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





