खेल

Trent ब्रिज में हाई-वोल्टेज मुकाबला, इंग्लैंड के फैसले से बढ़ी भारत की चिंता

Ratna Netam
6 July 2026 9:17 PM IST
Trent  ब्रिज में हाई-वोल्टेज मुकाबला, इंग्लैंड के फैसले से बढ़ी भारत की चिंता
x

New Delhi नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। ट्रेंट ब्रिज में होने वाले इस मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि मेजबान टीम ने उस संयोजन में कोई बदलाव नहीं किया है, जिसने पिछले मुकाबले में भारत को हराया था।इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक की अगुआई में उसी विजयी टीम पर भरोसा जताया है और सभी खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि मौजूदा संयोजन बेहतर संतुलन दे रहा है, इसलिए किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

इंग्लैंड की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में अपनी बढ़त को और मजबूत करने की होगी, जबकि भारतीय टीम पिछली हार को पीछे छोड़ते हुए जोरदार वापसी की तैयारी में है।इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग को शामिल किया गया है।

टीम की बल्लेबाजी लाइनअप में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण नजर आता है, वहीं गेंदबाजी विभाग में तेज गेंदबाजों के साथ स्पिन विकल्प भी मौजूद हैं। जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद जैसे खिलाड़ी किसी भी समय मैच का रुख बदलने में सक्षम हैं।अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या भारत इस मुकाबले में वापसी कर पाएगा या इंग्लैंड लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सीरीज में दबदबा बनाए रखेगा।

Next Story