खेल

ICC T20 WORLDCUP: AUS VS IND का मैच, ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

jantaserishta.com
24 Jun 2024 7:47 PM IST
ICC T20 WORLDCUP: AUS VS IND का मैच, ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस
x
पढ़े पूरी खबर
IND vs AUS Live Score, Today T20 World Cup 2024 Match Updates: आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीम सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं। ऑस्ट्रेलिया ने हाई-वोल्टेज मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम विजय रथ पर सवार है। उसने टूर्नामेंट में लगातार पांच जीते हैं। रोहित ब्रिगेड की नजर ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर सेमीफाइनल का टिकट कंफर्म करने पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला है। ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 राउंड में अभी तक एक जीत और एक हार मिली। कंगारू टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा। भारत ग्रुप-1 की अंक तालिका में टॉप पर काबिज है। ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story