
x
IND vs AUS: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बेहद करीब हैं। टीम इंडिया का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है, और इस मैच में मंधाना के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा।
दरअसल, स्मृति मंधाना अब तक अपने ODI करियर में 4942 रन बना चुकी हैं और वह अपने 5000 रन पूरे करने से सिर्फ 58 रन दूर हैं। अगर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 58 रन बना लेती हैं, तो वह भारत की ओर से यह बड़ा कारनामा करने वाली दूसरी महिला बल्लेबाज बन जाएंगी। उनसे पहले यह उपलब्धि भारतीय कप्तान मिताली राज के नाम दर्ज है। यही नहीं, ODI क्रिकेट में 5000 रन का आंकड़ा छूने वाली वह दुनिया की 5वीं महिला क्रिकेटर बन जाएंगी।
ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर
मिताली राज (भारत) - 7805
चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड) - 5992
सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) - 5925
स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज) - 5873
स्मृति मंधाना (भारत) - 4942
वर्ल्ड कप में बड़ी पारी का इंतजार
स्मृति मंधाना का ODI करियर अब तक शानदार रहा है। उन्होंने भारत के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं। हालांकि, वर्ल्ड कप में अब तक उनका बल्ला नहीं चला है। अब तक खेले तीनों मैचों में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 23 रना का रहा है । ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है। अगर मंधाना यह रिकॉर्ड अपने नाम करती हैं, तो वह भारत की पहली एक्टिव महिला खिलाड़ी होंगी जिनके 5000 से अधिक ODI रन होंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच पर फैंस की निगाहें सिर्फ टीम इंडिया की जीत पर नहीं, बल्कि स्मृति मंधाना के इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भी टिकी रहेंगी।
वर्ल्ड कप 2025 में मंधाना से फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद होगी क्योंकि ODI में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद खराब है। दोनों टीमों के बीच अब तक 59 ODI मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 11 बार भारत को जीत नसीब हुई है जबकि 48 बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है।
TagsIND vs AUSस्मृति मंधानाइतिहासमौका IND vs AUSSmriti Mandhanahistoryopportunity जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





