खेल

Paris Olympics: भारत ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराया, मेडल से एक जीत दूर

jantaserishta.com
4 Aug 2024 3:24 PM IST
Paris Olympics: भारत ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराया, मेडल से एक जीत दूर
x
Paris Olympics 2025 Day: खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंप‍िक में नौवें दिन यानी रविवार (4 अगस्त) को भी भारतीय खिलाड़ी धूम मचा रहे हैं. भारतीय खिलाड़ी आज बैडमिंटन, हॉकी, बॉक्सिंग, शूटिंग जैसे इवेंट्स में दमखम दिखा रहे हैं. बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगे. लक्ष्य सेन यदि ये मैच जीतते तो कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा. लक्ष्य का सामना डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से होना है.
पेरिस ओलंपिक 2024 का आठवां दिन (3 अगस्त) भारत के लिहाज से कुछ खास नहीं रहा. शूटिंग में मनु भाकर महाहैट्रिक बनाने से चूक गईं. मनु ने वूमेन्स 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में चौथी पोजीशन हासिल की. जबकि बॉक्सिंग में निशांत देव मेडल से चूक गए. निशांत को मेन्स 71 किग्रा भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. उधर दीपिका कुमारी और भजन कौर की हार के साथ ही तीरंदाजी में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई.
हॉकी: भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारतीय टीम की जीत के हीरो पीआर श्रीजेश रहे, जिन्होंने शूटआउट में दो बेहतरीन बचाव किए. भारतीय टीम के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि 43 मिनट तक भारत 10 खिलाड़ियों से खेला.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story