
x
London लंदन। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। स्टोक्स के संन्यास के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को टेस्ट टीम के लिए नए कप्तान की तलाश थी। ईसीबी की ये तलाश जो रूट खत्म करने वाले हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईसीबी एक बार फिर से टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान बना सकती है। बता दें कि रूट के 2022 में टेस्ट टीम की कमान छोड़ने के बाद ही स्टोक्स को कप्तान बनाया गया था। वक्त का पहिया एक बार फिर से घूमता हुआ दिख रहा है और इस बार स्टोक्स के संन्यास की वजह से रूट दोबारा कप्तान बनने को तैयार दिख रहे हैं।
रूट को अगले महिला पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। द एथलेटिक के मुताबिक, रूट के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज 2027 तक कप्तान बने रहने की संभावना है। रूट ने स्टोक्स की गैरमौजूगी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की कप्तानी की थी। रूट पूर्व में 2017 से 2022 के बीच 64 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की थी, जिसमें 27 मैचों में टीम को जीत मिली थी।
ईसीबी के इस कदम से मौजूदा टेस्ट उप-कप्तान हैरी ब्रूक को तीनों फॉर्मेट की जिम्मेदारी लेने के बजाय इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीमों पर बतौर कप्तान फोकस करने का मौका मिलेगा। ब्रूक, रूट के साथ टेस्ट टीम में उपकप्तान की भूमिका निभाते हुए थोड़ा अनुभव भी हासिल कर लेंगे। ईसीबी पहले ही ब्रूक को वनडे और टी20 का कप्तान और टेस्ट का उपकप्तान बना चुकी है।
ईसीबी टेस्ट फॉर्मेट के कप्तान के साथ ही मुख्य कोच के पद के लिए भी योग्य व्यक्ति के तलाश में है। इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच का पद ब्रेंडन मैकुलम के इस्तीफे के बाद से खाली है। रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा बैटिंग कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक 19 अगस्त से शुरू होने वाली पाकिस्तान सीरीज के लिए अंतरिम हेड कोच की भूमिका निभाने के लिए सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि, ईसीबी तब तक पूर्णकालिक कोच नियुक्त कर सकती है, लेकिन ट्रेस्कोथिक पाकिस्तान के खिलाफ अंतरिम कोच का चार्ज लेने के लिए सबसे आगे हैं।
Tagsजो रूटबेन स्टोक्स संन्यासइंग्लैंड टेस्ट टीमECBइंग्लैंड क्रिकेटटेस्ट कप्तानहैरी ब्रूकएशेज 2027पाकिस्तान टेस्ट सीरीजब्रेंडन मैकुलममार्कस ट्रेस्कोथिकक्रिकेट न्यूजइंग्लैंड क्रिकेट बोर्डजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





