खेल

मौत का LIVE वीडियो, बैडम‍िंटन ख‍िलाड़ी धड़ाम से गिरा

jantaserishta.com
2 July 2024 1:04 PM IST
मौत का LIVE वीडियो, बैडम‍िंटन ख‍िलाड़ी धड़ाम से गिरा
x
खेल जगत में सन्नाटा पसर गया है.
Cardiac arrest: बैडम‍िंटन की दुन‍िया से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. 17 साल की उम्र में चीन के बैडम‍िंटन ख‍िलाड़ी की मौत हो गई. इस ख‍िलाड़ी की मौत के बाद खेल जगत में सन्नाटा पसर गया है. दुन‍िया भर के दिग्गज ख‍िलाड़ी इस पर र‍िएक्शन दे रहे हैं.
17 साल के चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी झांग झिजी (Zhang Zhiji) की कोर्ट में गिरकर कार्ड‍ियक अरेस्ट से मौत हो गई. यह घटना रव‍िवार देर रात की है. झांग झिजी ने किंडरगार्टन में बैडमिंटन खेलना शुरू किया और पिछले साल चीन की नेशनल यूथ टीम में शामिल किया गया.
इंडोनेशिया (जकार्ता) में एक टूर्नामेंट के दौरान कोर्ट पर चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी पहले बेहोश हुआ और फिर उसकी कार्ड‍ियक अरेस्ट से मौत हो गई. जकार्ता के योग्याकार्ता (Yogyakarta) में एशिया जूनियर चैंपियनशिप में रविवार देर रात जापान के काजुमा कवानो के खिलाफ मैच के दौरान झांग झिजी अचानक बीमार हो गए और ग‍िर पड़े.
इसके बाद इस युवा ख‍िलाड़ी को वेन्यू पर ही इलाज दिया गया. फिर उनको एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे होश में लाने के बार-बार प्रयास विफल होने के बाद उसी रात उनकी मौत हो गई.
इस ख‍िलाड़ी की मौत के बाद भारतीय बैडम‍िंटन स्टार पीवी सिंधु भी दुखी नजर आई. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ल‍िखा है. स‍िंधू ने X पर ल‍िखा- जूनियर एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप से युवा बैडमिंटन खिलाड़ी झांग झ‍िजी के निधन की खबर बेहद दुख है. मैं इस दुखद समय में झांग के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. आज दुनिया ने एक असाधारण प्रतिभा खो दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story