खेल
साई किशोर की हैट्रिक से जीता तमिलनाडु, उत्तराखंड पारी और 66 रन से हारा
Shantanu Roy
21 Oct 2026 9:51 PM IST

x
चेन्नई। रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के लेफ्ट आर्म स्पिनर साई किशोर की हैट्रिक की बदौलत उत्तराखंड को पारी और 66 रन से हराया। तमिलनाडु ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में उत्तराखंड को पारी और 66 रन से हराया। जीत के हीरो कप्तान स्पिनर साई किशोर रहे। उन्होंने मैच में कुल 10 विकेट लिए। उनके साथी स्पिनर एस. अजीत राम ने दूसरी पारी में चार विकेट लेकर उत्तराखंड की पारी समेटने में मदद की।
श्रीनगर। विदर्भ ने गत चैंपियन जम्मू-कश्मीर को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले में रोमांचक उतार-चढ़ाव से गुजरने के बाद तीसरे दिन मंगलवार को तीन विकेट से हरा दिया। विदर्भ ने 79 रन के लक्ष्य को सात विकेट पर 81 रन बनाकर हासिल किया। सुनील कुमार ने चार और उमर नज़ीर ने दो विकेट हासिल किये। इससे पहले जम्मू-कश्मीर की दूसरी पारी चार विकेट पर आठ रन से आगे खेलते हुए 123 रन पर सिमट गई थी।
कानपुर। कार्तिक यादव (37 रन पर पांच विकेट) और वैभव चौधरी (33 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से उत्तर प्रदेश ने गोवा को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच के तीसरे दिन मंगलवार को 167 रन पर ढेर कर 68 रन से जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश ने गोवा को 236 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन गोवा की पारी 167 रन पर सिमट गई। सुयश प्रभुदेसाई ने सर्वाधिक 72 रन बनाये। दर्शन मिसाल ने 28 रन का योगदान दिया।
Next Story





