खेल
टी20 फॉर्मेट में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी
jantaserishta.com
26 Sept 2025 10:00 AM IST

x
नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 का सुपर-4 मुकाबला शुक्रवार को खेला जाना है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा।
भारत-श्रीलंका के बीच टी20 इतिहास को देखें, तो साल 2009 से अब तक दोनों देश कुल 32 मैच खेले हैं, जिसमें 21 मुकाबले टीम इंडिया ने अपने नाम किए। वहीं, 9 मैच श्रीलंकाई टीम जीत सकी। एक मैच टाई रहा, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा।
भारत-श्रीलंका के बीच टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में अब तक सिर्फ 2 ही मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों का रिकॉर्ड 1-1 से बराबरी पर है। 1 मार्च 2016 को ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में दोनों देश पहली बार एशिया कप (टी20) में आमने-सामने आए, जिसमें भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।
इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 138 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 19.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इसके बाद 6 सितंबर 2022 को सुपर-4 मुकाबले में दोनों देश आमने-सामने थे, जिसमें श्रीलंका ने पिछली हार का बदला लेते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 72 रन जोड़े। इसके जवाब में श्रीलंका ने एक गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। श्रीलंका की जीत में सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका (52) और कुसल मेंडिस (57) का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 11.1 ओवरों में 97 रन की साझेदारी की।
टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 में अब तक सभी 5 मैच अपने नाम किए हैं। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान को 2 बार शिकस्त दी। टीम इंडिया रविवार को फाइनल में पाकिस्तान से ही भिडे़गी। वहीं, श्रीलंकाई टीम ग्रुप-बी के अपने तीनों मुकाबले जीतने के बाद सुपर-4 के शुरुआती दो मैच गंवा बैठी। इसी के साथ श्रीलंका खिताबी दौड़ से बाहर है।
Tagsटी20 फॉर्मेट में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारीटी20 फॉर्मेटश्रीलंकाटीम इंडियाTeam India has the upper hand against Sri Lanka in the T20 formatT20 formatSri LankaTeam India
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





