खेल

17 साल बाद सूखा खत्म, आरसीबी बनी नई IPL चैंपियन

Ashish verma
3 Jun 2025 11:37 PM IST
17 साल बाद सूखा खत्म, आरसीबी बनी नई IPL चैंपियन
x
आरसीबी बनी नई IPL चैंपियन

New Delhi.नई दिल्ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार को आईपीएल फाइनल में इतिहास रच दिया गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 18 साल में पहली बार आईपीएल का खिताब जीता। आरसीबी ने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया।लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने तेज शुरुआत की। पहले विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद हेजलवुड ने प्रियांश आर्य (24) को आउट कर पहला झटका दिया।

79 के स्कोर पर प्रभसिमरन आउट हुए। कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए।क्रुणाल पांड्या का कमालक्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने सेट बल्लेबाज जोश इंग्लिस (39) को मैच में वापस ला दिया। इसके बाद उन्होंने 17वें ओवर में दो विकेट लेकर पंजाब की हार में आखिरी कील ठोक दी। पंजाब किंग्स 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन ही बना सकी।आरसीबी की शुरुआत खराब रही


Next Story