- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- क्या आपको भी है ज्यादा...
प्रौद्योगिकी
क्या आपको भी है ज्यादा फोन चलाने की लत, तो अपनाएं ये तरीके, मिल सकता है छुटकारा
jantaserishta.com
31 Aug 2024 8:59 AM IST

x
आज का युग तकनीक का युग है.
नई दिल्ली: क्या आपको भी है मोबाइल चलाने की लत? और आप इस लत से परेशान हो चुके हैं। अगर हां...तो यहां हम आपको विस्तारपूर्वक बताने जा रहे हैं कि कैसे आप इस लत से छुटकारा पा सकते हैं?
सबसे पहले आप यह जान लीजिए कि आज का युग तकनीक का युग है। बिना तकनीक के हम अपने जीवन की परिकल्पना भी नहीं कर सकते हैं। बिना तकनीक के हमारा जीवन मानो अधूरा व नीरस है। जहां एक तरफ इस तकनीक ने हमारे जीवन को आसान बनाया है, तो वहीं दूसरी तरफ इसके कुछ हानिकारक असर भी देखने को मिल रहे हैं। इन्हीं में से एक है मोबाइल चलाने की लत।
आज की तारीख में हर दूसरा शख्स इस लत की गिरफ्त है। घर से लेकर बस, ट्रेन, मेट्रो और यहां तक की शौचालय में भी कुछ लोगों को फोन चलाने की आदत होती है। इससे उनके स्वास्थ्य के साथ–साथ उनकी मानसिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद भी लोगों को अपनी इन आदतों से निजात नहीं मिल पा रही है। नीचे बताए कुछ तरीकों का इस्तेमाल कर आप ज्यादा मोबाइल चलाने की लत से छुटकारा पा सकते हैं।
सबसे पहले आपको अपने मोबाइल रखने का स्थान बदलना होगा। इससे आपको समय पर फोन नहीं मिलेगा, और आप मोबाइल चलाने की आदत से छुटकारा पा सकते हैं। कई लोगों ने इस तरीके का इस्तेमाल कर ज्यादा मोबाइल चलाने की आदत से छुटकारा पाया है।
इसके अलावा, स्मार्टफोन की सेटिंग में जाकर आपको नोटिफिकेशन को बंद कर दीजिए। इससे किसी भी प्रकार का नोटिफिकेशन आने पर आपको रिंग की आवाज सुनाई नहीं देगी, जिससे आपका ध्यान फोन पर नहीं जाएगा, क्योंकि आमतौर पर ऐसा देखने को मिलता है कि नोटिफिकेशन आने पर मोबाइल की रिंग बजती है, तो लोगों का ध्यान मोबाइल पर चला जाता है।
इसके साथ ही आप अपना इंटरनेट भी बंद रखें, क्योंकि कई दफा देखने को मिला है कि जब मोबाइल का इंटरनेट ऑन रहता है, तो हमारा ध्यान खुद ब खुद उस ओर चला जाता है, लेकिन अगर आप ज्यादा मोबाइल चलाने की लत से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इंटरनेट ऑफ कर सकते हैं। आप एक काम और कर सकते हैं कि फोन इस्तेमाल करने के लिए एक निश्चित समय तय करें। इसे आप अपने टाइम टेबल का हिस्सा बना लें।
इसके साथ ही आपको खुद से एक संकल्प लेना होगा कि मुझे फोन का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना है। आपकी यह इच्छाशक्ति आपके लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभा सकती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





