- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus 16T में डुअल...

x
नई दिल्ली: बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus की OnePlus 16T को लॉन्च करने की तैयारी है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। OnePlus 16T में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600M हो सकता है। इस वर्ष मार्च में चीन में पेश किए गए OnePlus 15T की यह जगह ले सकता है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Debayan Roy ने बताया है कि इंटरनेशनल मार्केट में Oppo के एक नए कॉम्पैक्ट और 'वाइड स्लैब' स्मार्टफोन को OnePlus 16T के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.35 इंच फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। OnePlus 16T में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600M दिया जा सकता है।
आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। OnePlus 15T के रियर कैमरा सेटअप में डुअल 50 मेगापिक्सल कैमरा हैं। OnePlus 16T में मेटल का फ्रेम दिया जा सकता है। इसमें Android 17 पर बेस्ड ऑपरटिंग सिस्टम हो सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 7,000 mAh या इससे अधिक हो सकती है। इसमें 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। हालांकि, OnePlus ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है।
OnePlus 15T में 6.32 इंच 1.5K (1,216 x 2,640 पिक्सल्स) LTPO AMOLED डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के सााथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस में सुधार के लिए नेक्स्ट-जेनरेशन 'Wind Chaser Gaming' केर्नेल है। OnePlus 15T की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony Ultra Vision प्राइमरी कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। OnePlus 15T की 7,500 mAh Glacier बैटरी 100 W SuperVOOC वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Next Story





