- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Honor Win 2: RedMagic...

x
नई दिल्ली: Honor Win 2 कंपनी का अगला स्मार्टफोन होगा जिसमें धांसू परफॉर्मेंस मिलने वाली है। Honor ने कथित तौर पर फोन को हाल ही में लॉन्च हुए RedMagic 12 Pro+ के प्रतिस्पर्धी डिवाइस के रूप में टीज कर दिया है। इसका खुलासा स्मार्टफोन के AnTuTu स्कोर के माध्यम से हुआ है। RedMagic 12 Pro+ को गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था जिसमें Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलता है। तो क्या Honor Win 2 इससे भी धांसू परफॉर्मेंस के साथ आने वाला है? आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट।
Honor Win 2 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। फोन का लॉन्च कंपन ने घरेलू मार्केट में 21 अक्टूबर के लिए निर्धारित किया है। पिछले कई दिनों से इसके टीजर सामने आ रहे हैं। अब कंपनी ने फोन को लेकर अहम फीचर्स का खुलासा करना शुरू कर दिया है। Honor Win का यह सक्सेसर अबकी बार कहीं अधिक दमदार परफॉर्मेंस से लैस बताया जा रहा है। Honor Win में कंपनी ने Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया था। लेकिन नया मॉडल Honor Win 2 इससे भी अधिक धांसू परफॉर्मेंस के साथ आने वाला है। कंपनी ने फोन के टीजर में AnTuTu स्कोर का खुलासा किया है।
कंपनी के अनुसार Honor Win 2 के AnTuTu स्कोर हालिया लॉन्च हुए फ्लैगशिप गेमिंग फोन RedMagic 12 Pro+ से भी ऊपर गए हैं। Honor Win 2 ने 5,702,964 पॉइंट्स का स्कोर किया है। जबकि RedMagic 12 Pro+ इसी बेंचमार्क पर 5,670,006 पाइंट्स स्कोर करता है। फोन के AnTuTu स्कोर का खुलासा कर Honor इस बात का दावा कर रही है कि फोन RedMagic 12 Pro+ से दमदार परफॉर्मर के तौर पर लॉन्च होगा।
Honor Win 2 कई और धांसू फीचर्स से लैस होकर आने वाला है। इसमें फोन का कूलिंग सिस्टम भी शामिल है। फोन में कूलिंग के लिए डुअल फैन सिस्टम मिलने वाला है। यह गेमिंग स्मार्टफोन 2K डिस्प्ले से लैस होगा। फोन में 185Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। इसके अलावा इसमें विशाल बैटरी पैक होकर आने वाली है। फोन में 10,100mAh बैटरी मिलेगी जिससे कि यह मार्केट में मौजूद सबसे बड़ी बैटरी कैपिसिटी वाले डिवाइसेज में शुमार हो जाएगा। Honor Win 2 मार्केट में 21 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है।
Next Story





