विश्व

सऊदी में फंसे 3,000 उमरा यात्रियों की हुई वतन वापसी, 10 हजार से अधिक सामान्य उड़ानों से लौटे: विदेश मंत्रालय

jantaserishta.com
22 Oct 2026 6:07 PM IST
सऊदी में फंसे 3,000 उमरा यात्रियों की हुई वतन वापसी, 10 हजार से अधिक सामान्य उड़ानों से लौटे: विदेश मंत्रालय
x
नई दिल्ली: सऊदी अरब के एयरपोर्ट्स से लेकर विभिन्न ऊर्जा ठिकानों पर लगातार हो रहे हमलों ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। दरअसल, इस्लाम धर्म को मानने वाले विभिन्न देशों के हज यात्री यहीं से होकर उमरा के लिए मक्का का रुख करते हैं। पिछले कुछ दिनों से हालात संवेदनशील बने हुए है। इस बीच, भारत के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी कर भारतीय दूतावास की ओर से किए जा रहे प्रयासों का जिक्र किया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि सऊदी अरब में फंसे भारतीय उमरा (तीर्थयात्री) यात्रियों की मदद के लिए भारतीय दूतावास लगातार सक्रिय है। रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास ने जानकारी दी है कि प्रभावित एयरलाइंस और टूर ऑपरेटरों के साथ मिलकर फंसे हुए यात्रियों की जल्द वापसी के इंतजाम किए जा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, "पिछले एक हफ्ते में करीब 3,000 फंसे हुए उमरा यात्री उपलब्ध उड़ानों से सऊदी अरब से भारत लौट चुके हैं। इसके अतिरिक्त 10,000 से अधिक उमरा यात्री भी अपनी पहले से बुक की गई सामान्य उड़ानों से पिछले हफ्ते भारत लौटे हैं। अन्य फंसे हुए यात्रियों की जल्द से जल्द वापसी के लिए व्यवस्था पर चर्चा जारी है।"
दूतावास ने बताया कि कम्युनिटी वॉलिंटियर्स के सहयोग से सभी संभव सहायता प्रदान की जा रही है। भारतीय नागरिकों की मदद के लिए 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं और नियमित एडवाइजरी जारी की जा रही है।
इसके साथ ही रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने संपर्क के लिए कई नंबर जारी किए हैं। टेलीफोन नंबर +966-554412016 और +966-542126784, टोल-फ्री नंबर 8002471234 (केवल सऊदी अरब के अंदर कॉल के लिए) और व्हाट्सएप नंबर +966-536216082 (केवल मैसेज के लिए) पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं, जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास से संपर्क के लिए +966-12-2614093 और +966-556122301 नंबर जारी किए गए हैं।
बता दें, उमरा मुसलमानों की एक पवित्र और स्वैच्छिक लघु तीर्थयात्रा है जो सऊदी अरब के मक्का शहर स्थित खाना-ए-काबा की जाती है। इसे "छोटा हज" भी कहा जाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story