विश्व

Elon मस्क का ट्रंप पर पलटवार: 'मेरे बिना चुनाव हार जाते

Ashish verma
5 Jun 2025 11:44 PM IST
Elon मस्क का ट्रंप पर पलटवार: मेरे बिना चुनाव हार जाते
x
Elon मस्क का ट्रंप पर पलटवार

Washington.वाशिंगटन. अमेरिकी राजनीति में हलचल अचानक तेज हो गई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क अब आमने-सामने आ गए हैं. दोनों नेता एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. हाल ही में ट्रंप ने कहा था, "एलन और मेरे बीच पहले अच्छे संबंध थे, लेकिन अब मुझे नहीं पता कि हम साथ रह पाएंगे या नहीं. मैं बहुत निराश हूं." उन्होंने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही. वहीं, मस्क ने ट्रंप को लेकर बड़ा दावा करते हुए

कहा कि उनकी मदद के बिना ट्रंप इस बार राष्ट्रपति चुनाव हार जाते. क्या है पूरा मामला? मस्क ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'बिग ब्यूटीफुल' टैक्स बिल की आलोचना की थी. उन्होंने पिछले हफ्ते राष्ट्रपति ट्रंप के शीर्ष सलाहकार के तौर पर अपनी भूमिका छोड़ दी थी. राष्ट्रपति ट्रंप ने ओवल ऑफिस में कहा, 'एलन के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध थे. मुझे नहीं पता कि हमारा रिश्ता आगे कैसे बढ़ेगा. मैं एलन से बहुत निराश हूं. मैंने एलन की बहुत मदद की है.'


Next Story