विश्व

AI वाला फैशन शो, पीएम मोदी भी नजर आ रहे, सबसे रईस इंसान ने किया शेयर

jantaserishta.com
22 July 2024 3:41 PM IST
AI वाला फैशन शो, पीएम मोदी भी नजर आ रहे, सबसे रईस इंसान ने किया शेयर
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार एलन मस्क द्वारा शेयर किया गया एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई से बनाया गया फैशन शो का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें विश्व के प्रमुख नेताओं को रंग-बिरंगे कपड़ों में दिखाया गया है। इस अनोखे शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य प्रमुख हस्तियों को शामिल किया गया है।
वायरल वीडियो में इन प्रमुख नेताओं को एक बेहद मॉडर्न ड्रेस में रैंप पर चलते हुए दिखाया गया है। अमेरिका में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल से लेकर हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट में आई खराबी तक, मस्क के वर्चुअल फैशन शो में कई प्रमुख घटनाओं को भी दिखाया है। वीडियो की शुरुआत वेटिकन सिटी के शासक पोप फ्रांसिस से होती है, उसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, व्हीलचेयर पर बैठे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, कैदी की वर्दी में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और अंत में माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ बिल गेट्स लैपटॉप के साथ रैंप पर चलते हुए दिखाई देते हैं।
वीडियो में पीएम मोदी को मल्टीकलर लॉन्ग कोट पहने हुए दिखाया गया है। उनका एआई अवतार ब्लैक सनग्लास भी पहने दिख रहा है। इसके अलावा, वीडियो में कमला हैरिस को ट्रॉपिकल पहनावे में दिखाया गया है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन, पूर्व हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, एप्पल के सीईओ टिम कुक, मेटास के मार्क जुकरबर्ग, हिलेरी क्लिंटन और बराक ओबामा भी वीडियो में दिखाई दिए।
एलन मस्क ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "एआई फैशन शो के लिए सही समय है।" X पर इस वीडियो को अब तक 5.78 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। इस वायरल वीडियो ने मस्क के प्लेटफॉर्म पर हलचल मचा दी है। लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग एआई की क्रिएटिविटी को सराह रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसमें खामियां भी निकाल रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story