विश्व

जापान में भारी बारिश का कहर, याकुशिमा द्वीप पर लैंडस्लाइड की चेतावनी

jantaserishta.com
5 Sept 2026 12:50 PM IST
जापान में भारी बारिश का कहर, याकुशिमा द्वीप पर लैंडस्लाइड की चेतावनी
x
टोक्यो: जापान में भारी बारिश के बाद याकुशिमा द्वीप पर भूस्खलन की चेतावनी दी गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने शनिवार को दक्षिण-पश्चिमी जापान के कागोशिमा प्रांत स्थित याकुशिमा द्वीप के लिए लेवल-5 यानी 'सबसे गंभीर आपात चेतावनी' जारी की। एजेंसी ने लोगों से सुबह के समय अधिकतम सतर्कता बरतने की अपील की।
क्योडो न्यूज एजेंसी ने बताया कि जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, लेवल-5 चेतावनी जारी किए जाने का मतलब है कि इलाके में किसी तरह की आपदा घटित होने की आशंका बेहद प्रबल है और कुछ स्थानों पर आपदा हो भी सकती है।
याकुशिमा के ओनोआइडा में 24 घंटों में 490.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जो उस इलाके के लिए एक रिकॉर्ड है। याकुशिमा द्वीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जिसमें पुराने देवदार के पेड़ भी शामिल हैं, के लिए मशहूर एक टूरिस्ट स्पॉट है।
टाइफून क्रोवान्ह और एक मौसम प्रणाली के प्रभाव के कारण पश्चिमी जापान के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने और उनके उफान पर आने की आशंका है।
एजेंसी के अनुसार, दक्षिणी क्यूशू क्षेत्र, जिसमें कागोशिमा भी शामिल है, में रविवार सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के दौरान 200 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। अधिकारियों ने भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर रखने और भूस्खलन तथा बाढ़ के खतरे वाले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है।
क्यूशू इलेक्ट्रिक पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अनुसार, शनिवार तड़के शहर में लगभग 20 घरों में बिजली गुल हो गई थी, लेकिन पुलिस और अग्निशमन विभाग को किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली।
हाल के हफ्तों में जापान के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। शनिवार को भूस्खलन की आपातकालीन चेतावनी, अगस्त में टोक्यो के पास चिबा प्रान्त की कुछ नगर पालिकाओं में जारी चेतावनी के बाद आई है, जब भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में 13 लोगों की मौत हो गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story