विश्व

Tehran में अंतिम संस्कार के बाद ईरान ने भारत को कहा धन्यवाद

Ratna Netam
6 July 2026 9:45 PM IST
Tehran में अंतिम संस्कार के बाद ईरान ने भारत को कहा धन्यवाद
x

Tehran तेहरान : ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद ईरान ने भारत का आभार जताया है। ईरान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर भारत की भागीदारी को “आपसी सम्मान का शक्तिशाली प्रदर्शन” बताया और इसे दोनों देशों के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक कहा।ईरानी दूतावास ने अपनी पोस्ट में भारत की ओर से भेजे गए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि भारत की उपस्थिति ने दोनों देशों के बीच गहरे मानवीय संबंधों को दर्शाया है।

भारत की ओर से इस अंतिम संस्कार में एक प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ था, जिसमें बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गरीटा शामिल रहे। इसके अलावा कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी इस दल का हिस्सा थे। प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों—सिख, हिंदू, मुस्लिम और ईसाई समुदायों के धर्मगुरुओं को भी शामिल किया गया था।

तेहरान में हुए इस अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शोकाकुल लोग शामिल हुए। काले कपड़े पहने लोग दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे और इस दौरान भारी भीड़ देखने को मिली।ईरान ने कहा कि भारत की ओर से मिली यह भागीदारी दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे भरोसे और सम्मान को मजबूत करती है। वहीं भारत की उपस्थिति को क्षेत्रीय कूटनीतिक संबंधों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

Next Story