विश्व
ईरान का दावा: पूरी तरह स्वस्थ हैं सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, वायरल वीडियो है पुराना
jantaserishta.com
10 Aug 2026 10:13 AM IST

x
नई दिल्ली: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की स्थिति को स्पष्ट करते हुए एक ईरानी सूत्र ने दावा किया कि सामने आया वीडियो पुराना है। फिलहाल सुप्रीम लीडर की तबीयत ठीक है। सुरक्षा कारणों से वह सार्वजनिक रूप से कम नजर आ रहे हैं।
ईरान के एक सूत्र ने रूसी समाचार एजेंसी 'टास' को बताया कि मोजतबा खामेनेई का जो वीडियो हाल ही में मीडिया में जारी किया गया था, वह उस समय का है जब वह ईरान के सर्वोच्च नेता (सुप्रीम लीडर) नहीं बने थे। सूत्र के अनुसार, इस समय उनकी सेहत अच्छी है और सुरक्षा कारणों से वह सार्वजनिक रूप से कम दिखाई देते हैं।
समाचार एजेंसी 'टास' के अनुसार, सूत्र ने कहा कि सामने आया वीडियो पुराना है। इसे उनके सुप्रीम लीडर बनने से पहले रिकॉर्ड किया गया था। उन्होंने बताया कि इस समय उनकी स्वास्थ्य स्थिति काफी अच्छी है।
उन्होंने कहा, "उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है और सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर न आने की एकमात्र वजह सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं। इससे पहले ईरान की मेहर समाचार एजेंसी ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें मोजतबा खामेनेई कुछ लोगों के समूह से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में लोग उनकी बातें ध्यान से सुन रहे हैं। हालांकि, वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया था, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।
रिपोर्ट के अनुसार, मोजतबा खामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता तब बने जब उनके पिता अली खामेनेई की अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद हुए एक मिसाइल हमले में मौत हो गई थी।
रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम लीडर की सेहत बिल्कुल ठीक बताई जा रही है। रविवार को ही उन्होंने पूर्व इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) कमांडर मोहसिन रेजाई को सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (एसएनएससी) में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट पर लिखा, ''डॉ. मोहसिन रेजाई, आपके बहुमूल्य अनुभव को ध्यान में रखते हुए, मैं आपको सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में अपना प्रतिनिधि नियुक्त करता हूं। मुझे उम्मीद है कि आप इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने में उल्लेखनीय सफलता हासिल करेंगे और अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे। मैं आपके लिए सफलता की शुभकामना करता हूं।''
Tagsईरानसुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेईमोजतबा खामेनेईIran's Supreme Leader Mojtaba KhameneiMojtaba Khamenei
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





