Joe Biden जो बाइडेन नहीं लड़ेंगे अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव, चिट्ठी लिखकर किया ऐलान

नई दिल्ली: जो बाइडेन नहीं लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव, चिट्ठी लिखकर किया ऐलान। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में दिलचस्प मोड़ आ गया है. वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव से नाम वापस ले लिया है. सामने आया है कि वह अब अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसकी पुष्टि खुद वर्तमान राष्ट्रपति ने की है. उन्होंने एक चिट्ठी लिखकर इसकी घोषणा की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन रि-इलेक्शन के लिए राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हो गए। pic.twitter.com/0YvoC4koRg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2024
पिछले दिनों हुई प्रेसिडेंशियल डिबेट में डोनाल्ड ट्रंप जो बाइडेन पर भारी दिखते नजर आए थे. जिसके बाद से जो बाइडेन के हेल्थ और खराब प्रदर्शन को लेकर सवाल उठने लगे थे. अब राष्ट्रपति पद के लिए चुनावी दौड़ से जो बाइडेन हटने की घोषणा कर सकते हैं. द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि करीबी लोगों का मानना है कि बाइडेन ने इस विचार को स्वीकार करना शुरू कर दिया है. अब उन्हें भी लगने लगा है कि वह नवंबर में होने वाले चुनाव जीतने में सक्षम नहीं हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





