विश्व

अरे! ये क्या सुन रहे...पिता 12 साल की बेटी की शादी 72 साल के बुजुर्ग से करा रहा था, तभी...

jantaserishta.com
16 Jun 2024 10:12 AM IST
अरे! ये क्या सुन रहे...पिता 12 साल की बेटी की शादी 72 साल के बुजुर्ग से करा रहा था, तभी...
x
पिता मौके से फरार हो गया।
इस्लामाबाद: Pakistan पाकिस्तान में महिलाओं के शोषण की खबरें अकसर सामने आती रहती हैं। अब एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता अपनी 12 साल की बेटी की शादी 72 साल के बुजुर्ग से कराने जा रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक पिता का नाम अलाम सैयद बताया गया है। पांच लाख की कीमत पर वह मासूम बेटी का निकाह 72 साल के हबीब खान से करवाने जा रहा था। मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई तो बुजुर्ग दूल्हे और निकाह ख्वान को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं मासूम का पिता मौके से फरार हो गया।
पाकिस्तान न्यूज चैनल एआरआई न्यूज के मुताबिक लड़की के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पाकिस्तान में इस तरह की घठनाएं आम हो गई हैं। इसी तरह की घटना पाकिस्तान के पंजाब में रजनपुर थट्टा नाम के गांव में सामने आई थी। यहां एक पिता अपनी 11 साल की बेटी की शादी 40 साल के शख्स से करवा रहा था। वहीं एक मामले में पिता अपनी नाबालिग बेटी की शादी 50 साल के मकान मालिक से करवाने जा रहा था।
6 मई को पाकिस्तानी पुलिस ने एक 70 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार किया था जो कि 13 साल की लड़की से निकाह कर रहा था। जानकारी के मुताबिक इस मामले में लड़की को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल भेज दिया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी पिता की तलाश जारी है। बता दें कि पाकिस्तान में पहले लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 16 साल थी जिसे अब बढ़ाकर 18 साल कर दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story