विश्व
चीन-यूरोपीय संघ व्यापार एवं निवेश परामर्श तंत्र की पहली बैठक आयोजित
jantaserishta.com
30 Jun 2026 10:19 PM IST

x
CHIN चीन। चीन के वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, चीनी वाणिज्य मंत्री वांग वनथाओ और व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए यूरोपीय आयुक्त मारोस शेफकोविच ने 29 जून को ब्रसेल्स में चीन-यूरोपीय संघ व्यापार एवं निवेश परामर्श तंत्र की पहली बैठक की और एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया। प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के रूप में, चीन और यूरोपीय संघ इस बात पर सहमत हुए कि चीन-यूरोपीय संघ व्यापार एवं निवेश परामर्श तंत्र का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय सम्बंधों को स्थिर और संतुलित करने के लिए व्यापार एवं निवेश नीतियों पर मंत्री स्तरीय संवाद को मजबूत करना है।
चीन-यूरोपीय संघ व्यापार एवं निवेश परामर्श तंत्र की पहली बैठक में, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय आर्थिक एवं व्यापारिक सम्बंधों को प्रभावित करने वाली चुनौतियों का उचित समाधान करने के महत्व पर जोर दिया और व्यावहारिक समाधान खोजने पर सहमति व्यक्त की। चीन-यूरोपीय संघ व्यापार एवं निवेश परामर्श तंत्र में प्रारंभ में चार कार्य मॉड्यूल शामिल हैं: व्यापार एवं निवेश संतुलन, निर्यात नियंत्रण, बौद्धिक संपदा अधिकार और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) सुधार। वांग वनथाओ और आयुक्त शेफकोविच के अधिकृत अधिकारियों ने चार कार्य मॉड्यूल पर संवाद जारी रखा और 2026 की शरद ऋतु में एक और मंत्रिस्तरीय बैठक आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की।
Tagsचीन-यूरोपीय संघचीन EU व्यापार वार्तावांग वनथाओमारोस शेफकोविचब्रसेल्स बैठकव्यापार एवं निवेश परामर्श तंत्रWTO सुधारनिर्यात नियंत्रणबौद्धिक संपदा अधिकारवैश्विक व्यापारचीन समाचारयूरोपीय संघअंतरराष्ट्रीय व्यापारआर्थिक सहयोगव्यापारिक संबंधChina-EUChina-EU trade talksWang WentaoMaros ŠefkovičBrussels meetingTrade and Investment Consultative MechanismWTO reformexport controlsintellectual property rightsglobal tradeChina newsEuropean Unioninternational tradeeconomic cooperationtrade relations
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





