Axis बैंक ने कार और दोपहिया वाहन खरीदने वालों के लिए 30 मिनट में लोन राशि उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू की
Raipur. रायपुर। भारत के सबसे बड़े निजी बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने कार और टू-व्हीलर ग्राहकों के लिए एक डिजिटल ऑटो लोन सुविधा शुरू की है। इसे वाहन फाइनेंस कराने की प्रक्रिया को आसान और तेज़ बनाने के लिए तैयार किया गया है, जिसके तहत मात्र 30 मिनट में लोन की राशि सीधे खाते में भेज दी जाती है। यह सुविधा ग्राहकों को किसी भी ब्रांड या मॉडल का वाहन चुनने की आज़ादी देती है। साथ ही, यह लोन मंज़ूरी, डीलर का चुनाव, ग्राहक सत्यापन और लोन वितरण को एक ही डिजिटल प्रक्रिया में जोड़ती है, जिससे ग्राहक वाहन चुनने से लेकर उसके मालिक बनने तक का सफर बिना किसी देरी के पूरा कर सकते हैं।
यह सुविधा बैंक के मौजूदा ग्राहकों के साथ-साथ नए ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है, जो डिजिटल ऑटो फाइनेंसिंग के क्षेत्र में इसे बेहद खास बनाती है। इसके तहत 100% तक फंडिंग की पेशकश की जा रही है और पात्र ग्राहक आवेदन से लेकर लोन वितरण तक की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल तरीके से पूरा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को बहुत कम चरणों के साथ बेहद सरल बनाया गया है। ग्राहक अपनी पसंद का वाहन चुन सकते हैं, लोन ऑफर की समीक्षा कर उसे स्वीकार कर सकते हैं, डीलर चुन सकते हैं, केवाईसी (KYC) पूरी कर सकते हैं और एक ही प्रक्रिया के भीतर तुरंत लोन वितरण की मंज़ूरी दे सकते हैं।
इस सुविधा की शुरुआत के साथ ही एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन के लिए एक विशेष अभियान भी शुरू किया है। यह अभियान ‘जैसे ही मन बनाएंगे, लोन पाएंगे’ की थीम पर आधारित है। अभियान का मुख्य संदेश है कि जब ग्राहक वाहन खरीदने का फैसला कर ले, तो पैसों का इंतजाम उसकी खरीदारी में देरी की वजह नहीं बनना चाहिए।
कार और दोपहिया वाहनों के लोन के लिए अलग-अलग विज्ञापन फिल्मों के जरिए इस अभियान में दिखाया गया है कि ग्राहक लंबी कागजी प्रक्रिया और कई जगहों पर जाने की जरूरत के बिना अपनी खरीदारी का फैसला तुरंत अमल में ला सकते हैं। प्रमुख बाजारों में डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इस अभियान का प्रचार किया जा रहा है।
यह नई सुविधा तकनीक और प्रक्रियाओं में बदलाव के जरिए लोन लेने के अनुभव को बेहतर बनाने पर एक्सिस बैंक के लगातार ध्यान को दर्शाती है। लोन मिलने में लगने वाला समय कम करके और वित्तीय सुविधा तक पहुंच आसान बनाकर बैंक अधिक से अधिक ग्राहकों के लिए वाहन खरीदना आसान बनाना चाहता है। साथ ही, इससे खुदरा कर्ज के बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।
इस सुविधा की शुरुआत पर एक्सिस बैंक के ग्रुप हैड – व्हील्स, हेमंत नागपाल ने कहा, “आज ग्राहक चाहते हैं कि उन्हें उनकी जरूरत और फैसले के मुताबिक उतनी ही तेजी से लोन मिले। यह सुविधा बैंकिंग सेवाओं को आसान, तेज और ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप बनाने के हमारे व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा है।
इसके जरिए ग्राहकों को कार और दोपहिया वाहनों के लोन के लिए निर्बाध डिजिटल अनुभव मिलेगा। साथ ही, लोन की राशि सीधे और तुरंत डीलर के खाते में भेजी जा सकेगी। इससे डीलर भागीदारों को भुगतान जल्दी मिलेगा और लेन-देन की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनेगी। तकनीक और डिजिटल बुनियादी ढांचे में हमारा निवेश पूरी व्यवस्था में आने वाली बाधाओं को कम करने और प्रक्रियाओं को सरल बनाने में मदद कर रहा है।”
इस अभियान पर टिप्पणी करते हुए एक्सिस बैंक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनूप मनोहर ने कहा, “इच्छा और उसे पूरा करने के फैसले के बीच की दूरी अब पहले से कहीं कम हो गई है। आज के ग्राहक हर चीज तुरंत चाहते हैं और यही अपेक्षा वे जीवन के बड़े फैसलों में भी रखते हैं।
‘जैसे ही मन बनाएंगे, लोन पाएंगे’ अभियान के जरिए हमने ग्राहकों के व्यवहार में आए इसी बदलाव को सरल, सहज और सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक तरीके से सामने लाने की कोशिश की है। खासकर त्योहारी सीजन में, जब खरीदारी की इच्छा सबसे अधिक होती है। यह अभियान अपनी इच्छाओं को पूरा करने की दिशा में तुरंत कदम उठाने की खुशी को दर्शाता है।”
आउटब्रेकर (Outbreaker) नाम की एआई आधारित क्रिएटिव एजेंसी ने इस अभियान की परिकल्पना तैयार की है। यह एजेंसी रणनीति, रचनात्मकता और एआई आधारित प्रोडक्शन को एक साथ जोड़कर काम करती है। इस अभियान में डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दिखाया गया है कि ग्राहक वाहन खरीदने का फैसला करने से लेकर महज 30 मिनट में लोन की राशि प्राप्त करने तक की प्रक्रिया किस तरह आसानी से पूरी कर सकते हैं।
अभियान देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
https://youtu.be/hxREeSuRf-w?si=ZOEnZuGyY_sI19C5
https://youtu.be/w49iPAJ2qoQ?si=DGgbQ956ipIRB6VP