दिल्ली Delhi शाहदरा के कृष्णा नगर में कथित तौर पर एक 40 साल के व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में पुलिस ने लूटपाट की संभावना को खारिज किया है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि कृष्णा नगर में रोड नंबर 57 पर मेट्रो पिलर नंबर 90 के पास मुख्य सड़क पर चाइल्ड हॉस्पिटल के आगे एक ड्राइवर को चाकू मारा गया है। कृष्णा नगर पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और वहां एक लावारिस कार मिली। घायल व्यक्ति को पहले ही डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया जा चुका था।
मृतक की पहचान वेस्ट विनोद नगर के रहने वाले विजय कुमार के तौर पर हुई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को सुरक्षित रख लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए GTB मॉर्चरी भेजा गया है।