मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान अर्नब पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में विकसित हुआ है और 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।

यह तूफान विशाखापत्तनम से 220 किलोमीटर दक्षिण पूर्व, काकीनाडा से 240 किलोमीटर दूर, मछलीपट्टनम से 340 किलोमीटर दूर, बापटला से 410 किलोमीटर और उड़ीसा के गोपालपुर से 370 किलोमीटर दूर स्थित था।

अर्नब के बुधवार सुबह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट को पार करने की संभावना है, जबकि यानम इसका लैंडफॉल स्थान हो सकता है। विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान अर्नब आगे चलकर 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तूफानी हवाओं और 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

Tags: