अरवल: खभैनी मोड़ के पास गुरुवार तड़के चोरी का विरोध करने पर ट्रक चालक प्रदीप कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना पटना-औरंगाबाद एनएच-139 पर हुई। तीस वर्षीय प्रदीप स्थानीय नट बिगहा के निवासी थे।
प्रदीप ट्रक खड़ा करके घर गए थे, जबकि खलासी वाहन में सो रहा था। सुबह करीब चार बजे बदमाश शीशा तोड़कर अंदर घुसे और सात हजार रुपये तथा मोबाइल चुरा लिया। इसी दौरान लौटे प्रदीप ने उन्हें भागते देख शोर मचाया। बदमाशों ने उन पर चाकू से कई वार कर दिए। 
परिजन और पुलिस उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। उनके परिवार में पत्नी, दो बच्चे और मां हैं। परिजनों ने जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Tags: