CG BREAKING: छत्तीसगढ़ पुलिस के 141 जवान होंगे सम्मानित, जाने बहादुरों के नाम
छग
Raipur. रायपुर। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए गौरव का क्षण आया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रपति पदकों की घोषणा की गई है। छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों और जवानों को वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्वारा घोषित सम्मान में छत्तीसगढ़ पुलिस के 141 अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता पदक से नवाजा गया है। इसके अलावा एक अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक और 10 अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक प्रदान किए जाएंगे। पुलिस विभाग ने बताया कि यह सम्मान पुलिस अधिकारियों और जवानों की अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समाज व राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी पदक विजेताओं और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी गई हैं।
नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस के लिए वीरता पदक
राष्ट्रपति के वीरता पदक पाने वालों में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और कांकेर सहित नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हैं। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया, उप पुलिस अधीक्षक विनय कुमार, उप पुलिस अधीक्षक सोहन लाल, उप पुलिस अधीक्षक महंथ कुमार सहित कई अधिकारी शामिल हैं। वीरता पदक पाने वाले जवानों में एसटीएफ, बस्तर फाइटर, डीएसएफ और जिला पुलिस बल के बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हैं। इन जवानों ने नक्सल विरोधी अभियानों, सुरक्षा व्यवस्था और कठिन परिस्थितियों में साहसिक कार्य करते हुए अपनी सेवाएं दी हैं। नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों और जवानों को बड़ी संख्या में वीरता पदक मिला है। इसके अलावा सुकमा, कांकेर और दंतेवाड़ा में तैनात जवानों को भी उनके साहस और कर्तव्य पालन के लिए सम्मानित किया जाएगा।
वरिष्ठ अधिकारियों को भी मिला सम्मान
वीरता पदक पाने वालों में पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। इनमें बस्तर रेंज के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टीलिंगम, उप पुलिस महानिरीक्षक इंदिरा कल्याण एलिसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं। रायपुर में पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के रूप में पदस्थ रहे संदीप पटेल और अन्य अधिकारियों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रपति का वीरता पदकः-
1 श्री रोबिनसन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर, हाल डीसीपी रायपुर
2 श्री विनय कुमार, उप पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर हाल एसडीओपी बेरला जिला बेमेतरा
3 श्री सोहन लाल, उप पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ
4 श्री महंथ कुमार, उप पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ
5 उप निरीक्षक हरिशंकर प्रसाद ध्रुव, नारायणपुर
6 प्लाटून कमांडर भूपेन्द्र बघेल (एसटीएफ),
7 सहायक प्लाटून कमांडर गजराज सिंह राजावत (एसटीएफ),
8 सउनि राजूराम नेताम, नारायणपुर
9 प्र0आर0 129 लैखन कोर्राम, नारायणपुर
10 प्र0आर0 564 हरि दुग्गा, नारायणपुर
11 प्र0आर0 615 चैनसिंह भोयर, नारायणपुर
12 प्र0आर0 471 उजियार सिंह नुरेटी, नारायणपुर
13 प्र0आर0 77 सुकनाथ नुरेटी, नारायणपुर
14 प्र0आर0 424 लोमसिंह ध्रुव, नारायणपुर
15 आरक्षक 313 रामचन्द्र यादव, नारायणपुर
16 आरक्षक 781 देवप्रसाद दर्रो, नारायणपुर
17 आरक्षक 872 बज्जूराम कचलाम, नारायणपुर
18 बस्तर फाईटर आरक्षक 1046 पीताम्बर दास वैष्णव, नारायणपुर
19 बस्तर फाईटर आरक्षक 1255 कु0 रामबाई पोटाई, नारायणपुर
20 आरक्षक 494 श्री टंकेश पोर्ते, नारायणपुर
21 आरक्षक 512 धर्मेन्द्र ध्रुव, नारायणपुर
22 आरक्षक 745 रामधर कुमेटी, नारायणपुर
23 बस्तर फाईटर आरक्षक 1161 जितेन्द्र कुमार समरथ, नारायणपुर
24 बस्तर फाईटर आरक्षक 1086 राजेश कोर्राम, नारायणपुर
25 आरक्षक 239 अमर पोटाई, नारायणपुर
26 बस्तर फाईटर आरक्षक 1231 कु0 ललिता कर्मा, नारायणपुर
27 बस्तर फाईटर आरक्षक 1106 सुखदेव वड़दा, नारायणपुर
28 आरक्षक 361 श्री जयसिंह सलाम, नारायणपुर
29 आरक्षक 668 कोसा राम मरकाम, एसटीएफ
30 श्री स्मृतिक राजनाला, अति.पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा हाल डीसीपी क्राइम रायपुर
31 कंपनी कमांडर यादराम बघेल एसटीएफ
32 श्री विनय कुमार उप पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर, हाल एसडीओपी बेरला जिला बेमेतरा
33 श्री प्रशांत देवांगन, उप पुलिस अधीक्षक नारायणपुर
34 श्री राहुल कुमार उईके, उप पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा,
35 श्री लक्ष्मण सिंह पोटाई, उप पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, एसडीओपी केसलूर जिला बस्तर
36 सउनि. नेहरूराम भगत, दंतेवाड़ा
37 डीएसएफ आरक्षक 1497 पिंकी कावडे़, नारायणपुर
38 आरक्षक 126 मनीष सलाम, नारायणपुर
39 आरक्षक 1040 जगबंधु जैन, कांकेर
40 डीएसएफ आरक्षक 1395 तीरथ नाग, नारायणपुर
41 ब.फा. आरक्षक 1085 कुमार कोवाची नारायणपुर
42 ब.फा. आरक्षक 1096 लालसू राम उसेंडी
43 आरक्षक 817 अमलूराम मरकाम, नारायणपुर
44 आरक्षक 718 हीरासिंह धनेलिया, नारायणपुर
45 स्व. आरक्षक 876 नितेश एक्का एसटीएफ
46 सउनि सम्पत टांडिया, कांकेर
47 ब.फा.स्व.आरक्षक 2295 रमेश कुमार कोरेटी, कांकेर
48 प्रधान आरक्षक 973 सोड़ी रामा, सुकमा
49 प्रधान आरक्षक 419 सोड़ी अजय, , सुकमा
50 आरक्षक 2311 बोड्डू लक्ष्मैया, सुकमा
51 आरक्षक 2264 कट्टम मुत्ता, सुकमा
52 आरक्षक 2321 सेमल रमेश, सुकमा
53 आरक्षक 2159 कुहराम रामबाबु, सुकमा
54 आरक्षक 2353 माड़वी कोसा, सुकमा
55 आरक्षक 1515 पण्डा रोहित , सुकमा
56 आरक्षक 1656 वेट्टी छोटेलाल , सुकमा
57 आरक्षक 1617 सोयम जोगा, सुकमा
58 आरक्षक 1454 करतम लिंगा, सुकमा
59 आरक्षक 1277 जयसिंह नाग, सुकमा
60 आरक्षक 204 राजेन्द्र नाग, सुकमा
61 आरक्षक 456 रामधर कश्यप, सुकमा
62 आरक्षक 478 माड़वी गंगा, सुकमा
63 आरक्षक 1088 नुरूम दुल्ला, सुकमा
64 आरक्षक 251 कड़ती रामा, सुकमा
65 आरक्षक 1121 मौसम चंद्रा, सुकमा
66 नव आरक्षक 399 मड़कम गंगा, सुकमा
67 आरक्षक 1677 सोड़ी नरेश, सुकमा
68 नव आरक्षक 493 मुचाकी देवा, सुकमा
69 आरक्षक 397 माड़वी मुकेश, सुकमा
70 आरक्षक 759 मड़कम भीमा, सुकमा
71 आरक्षक 993 कुंजाम पोदिया, सुकमा
72 आरक्षक 240 वेट्टी देवा, सुकमा
73 आरक्षक 1506 सोयम राजू, सुकमा
74 डीएसएफ आरक्षक 2166 सोयम राजू, सुकमा
75 डीएसएफ आरक्षक 2116 माड़वी रमेश, सुकमा
76 नव आरक्षक 341 सोयम रमेश, सुकमा
77 आरक्षक 1576 माड़वी कन्ना, सुकमा
78 श्री सुन्दरराज पट्टीलिंगम, भा.पु.से. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर हाल एनआईए नई दिल्ली
79 श्री इन्दिरा कल्याण एलिसेला, भापुसे. उप पुलिस महानिरीक्षक, छसबल सरगुजा रेंज
80 श्री संदीप पटेल, भा.पु.से. अति. पुलिस अधीक्षक, हाल पुलिस अधीक्षक नारायणपुर
81 डाॅ. प्रषांत शुक्ला, अति. पुलिस अधीक्षक, कांकेर हाल अति.पुअ. ग्रामीण रायपुर
82 श्री रवि कुमार कुजूर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर, कांकेर
83 उप निरीक्षक रामचन्द्र साहू, कांकेर
84 उप निरीक्षक संतोष मिश्रा, कांकेर
85 आरक्षक 454 सुर्यकान्त श्रीमाली, कांकेर
86 आरक्षक 515 श्रीनाथ मतलाम, कांकेर
87 आरक्षक ब.फा. 2068 पवन देव साहू, कांकेर
88 आरक्षक ब.फा. 2266 सोहित कुमार यादव, कांकेर
89 आरक्षक डीएसएफ 2362 तिजऊ राम मरकाम, कांकेर
90 आरक्षक 467 अर्जुन ताती, कांकेर
91 आरक्षक 510 कमलेश मरकाम, कांकेर
92 आरक्षक 1270 दिनेष कांगे, कांकेर
93 आरक्षक ब.फा. 2004 गिरधर शोरी, कांकेर
94 आरक्षक ब.फा. 2008 विवेकानंद नेताम, कांकेर
95 आरक्षक ब.फा. 2010 ओमेष मंडावी, कांकेर
96 आरक्षक ब.फा. 2243 रविन्द्र कुमार साहू, कांकेर
97 आरक्षक ब.फा. 2013 तरुण कुमार, कांकेर
98 आरक्षक ब.फा. 2001 नन्द कुमार, कांकेर
99 आरक्षक ब.फा. 2239 निरंजन मरकाम, कांकेर
100 आरक्षक ब.फा. 2181 प्रवीण कोरेटी, कांकेर
101 आरक्षक ब.फा. 2088 प्रमोद कुमार, कांकेर
102 आरक्षक ब.फा. 2133 चैनुराम भास्कर, कांकेर
103 आरक्षक 933 आत्माराम ध्रुव, कांकेर
104 आरक्षक ब.फा. 2252 महेन्द्र कुमार भुआर्य, कांकेर
105 आरक्षक ब.फा. 2206 नवल राम मंडावी, कांकेर
106 आरक्षक ब.फा. 2242 कामेश्वर कावडे, कांकेर
107 आरक्षक ब.फा. 2079 गुलशन कोर्राम, कांकेर
108 आरक्षक ब.फा. 2007 विकास कुमार नेताम, कांकेर
109 आरक्षक ब.फा. 2011 पुनम चंद्र, कांकेर
110 आर.डीएसएफ 2305 प्यारे लाल तारम, कांकेर
111 आरक्षक ब.फा. 2207 विनय कुमार दुग्गा, कांकेर
112 आरक्षक ब.फा. 2244 निखलेष कुमार टांडिया, कांकेर
113 आरक्षक 1161 कृष्णा नेताम, कांकेर
114 आरक्षक 167 वेदांत कष्यप, कांकेर
115 आरक्षक 1001 युगल किषोर, कांकेर
116 आरक्षक 1005 देउ राम, कांकेर
117 आरक्षक 935 तुलसी राम, कांकेर
118 आरक्षक 1396 कुमेश कुमार, कांकेर
119 आरक्षक 1301 नोमेष कुमार नायक, कांकेर
120 आरक्षक 466 फगनू राम कावड़े, कांकेर
121 आरक्षक 1365 शोभीराम दुग्गा, कांकेर
122 आरक्षक ब.फा. 2226 विश्वनाथ सिन्हा, कांकेर
123 आरक्षक ब.फा. 2235 धीरज बंजारे, कांकेर
124 आरक्षक ब.फा. 2251 अमरेश पाल, कांकेर
125 आरक्षक डीएसएफ 2329 अर्जुन दर्रो, कांकेर
126 आरक्षक डीएसएफ 2360 लक्ष्मण नेताम, कांकेर
127 आरक्षक डीएसएफ 2347 भुनेष्वर मरकाम, कांकेर
128 आरक्षक डीएसएफ 2392 मैनुराम कोमरे, कांकेर
129 आरक्षक ब.फा. 2012 मंजित जुर्री, कांकेर
130 आरक्षक ब.फा. 2085 सुमन कवलिया, कांकेर
131 आरक्षक ब.फा. 2148 संजय नेताम, कांकेर
132 आरक्षक ब.फा. 2188 भरत कुमार, कांकेर
133 आरक्षक ब.फा. 2216 प्रमोद कुमार, कांकेर
134 आरक्षक ब.फा. 2039 अमन मंडावी, कांकेर
135 आरक्षक ब.फा. 2023 अमीर कुमार मरकाम, कांकेर
136 आरक्षक ब.फा. 2115 अजय कुमार, कांकेर
137 आरक्षक ब.फा. 2138 राहुल कुमार सलाम, कांकेर
138 आरक्षक ब.फा. 2163 राकेश रावटे, कांकेर
139 आरक्षक ब.फा. 2106 विश्वनाथ मंडावी, कांकेर
140 आरक्षक ब.फा. 2275 सतीश कुमार यादव, कांकेर
141 आरक्षक 471 उमेश बेड़दा कांकेर
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदकः-
1 श्री मोती लाल कोटवानी, पुलिस उप महानिरीक्षक(विशेष शाखा), पुलिस मुख्यालय, रायपुर।
सराहनीय सेवाओं के लिए पदक:-
1 श्री ओम प्रकाश शर्मा, पुलिस अधीक्षक, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, रायपुर।
2 श्रीमती गायत्री सिंह, सहायक पुलिस महानिरीक्षक(एएनटीएफ), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
3 डाॅ. अर्चना झा, पुलिस उपायुक्त, यातायात एवं प्रोटोकाॅल, कमिश्नरेट, रायपुर।
4 श्रीमती दीपमाला कश्यप, पुलिस उपायुक्त, जोन उत्तर, कमिश्नरेट, रायपुर।
5 सुश्री रमा पटेल, उप सेनानी, 4थीं वाहिनी छसबल, माना-रायपुर।
6 श्री ब्रजेश कुमार तिवारी, सहायक सेनानी, 6वीं वाहिनी छसबल, रायगढ़।
7 श्रीमती सविता सिंह परिहार, उप पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, भिलाई।
8 श्री पिनाकी भट्टाचार्जी, निरीक्षक(अ) प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई।
9 श्री राकेश कुमार सिंह, कंपनी कमाण्डर, एसटीएफ बघेरा, दुर्ग।
10 श्री नेहरू लाल, प्लाटून कमाण्डर, एसटीएफ बघेरा, दुर्ग।
विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित होंगे मोतीलाल कोटवानी
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ पुलिस उप महानिरीक्षक (विशेष शाखा) मोतीलाल कोटवानी को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान लंबे समय तक उत्कृष्ट सेवाएं देने और पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है।
सराहनीय सेवा पदक पाने वाले अधिकारी
सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक पाने वालों में मुख्यमंत्री सुरक्षा में पदस्थ पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ गायत्री सिंह, रायपुर कमिश्नरेट की पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्चना झा और पुलिस उपायुक्त दीपमाला कश्यप सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के अधिकारियों और एसटीएफ से जुड़े अधिकारियों को भी सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। सम्मानित होने वाले अधिकारियों में रमा पटेल, ब्रजेश कुमार तिवारी, सविता सिंह परिहार, पिनाकी भट्टाचार्जी, राकेश कुमार सिंह और नेहरू लाल के नाम शामिल हैं।
पुलिस जवानों के योगदान को मिला सम्मान
छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया कि वीरता पदक प्राप्त करने वाले जवानों ने राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा अभियान, ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा में इन जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस विभाग ने कहा कि राष्ट्रपति पदक पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने वाला सम्मान है। इससे अन्य जवानों को भी पूरी निष्ठा और साहस के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा मिलेगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिलने वाले इन सम्मानों से छत्तीसगढ़ पुलिस की उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। पुलिस विभाग ने सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।