कैबिनेट बैठक ले रहे CM विष्णुदेव साय

Update: 2026-07-08 10:55 GMT

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक चल रही है। 

पंडवानी गायिका तीजन बाई के नाम पर दिया जाएगा राज्य अलंकरण पुरस्कार

पंडवानी की महान गायिका स्वर्गीय तीजन बाई को श्रद्धांजलि देने के लिए रायपुर में आयोजित सांगीतिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय तीजन बाई को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके कला जगत में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। इस मौके पर मंत्री अग्रवाल ने पंडवानी के क्षेत्र में तीजन बाई के नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार देने का ऐलान किया।

कार्यक्रम के दौरान संस्कृति मंत्री ने तीजन बाई के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भी प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने तीजन बाई की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए कई तीजन बाई के पैतृक गांव गनियारी को कला ग्राम के तौर पर विकसित करने की घोषणा की, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनकी विरासत से जुड़ सकें।

Tags:    

Similar News