कुकुरबेड़ा में गांजा बेच रहा युवक गिरफ्तार

Update: 2026-07-08 12:26 GMT

रायपुर। कुकुरबेड़ा में गांजा बेच रहा युवक गिरफ्तार हो गया है। सरस्वती नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सरस्वती नगर थाना क्षेत्रांतर्गत कुकुरबेड़ा स्थित ओवरब्रीज के पास एक व्यक्ति गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है।

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप कुमार पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी सरस्वती नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सरस्वती नगर के नेतृत्व में थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर आरोपी की पतासाजी करते हुये चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरीश सेन्द्रे निवासी कुकुरबेड़ा सरस्वती नगर होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। आरोपी हरीश सेन्द्रे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *कुल 2.162 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये एवं बिक्री नगदी रकम 2,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 1,02,000/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 146/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

हरीश सेन्द्रे पिता स्व. पवित्रो सेन्द्रे उम्र 38 वर्ष निवासी कुकुरबेड़ा सामुदायिक भवन के पास थाना सरस्वती नगर रायपुर

Tags:    

Similar News