रायपुर में कुक 50 लाख कैश और जेवर लेकर फरार

Update: 2026-07-27 07:42 GMT

रायपुर। राजधानी के मोवा स्थित अशोका आइकन में करोड़ों की चोरी की वारदात सामने आई है. दिनदहाड़े घर में अलमारी तोड़कर 51.50 रुपए कैश समेत सोने-चांदी के जेवरात पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ किया. चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत 70 लाख रुपए आंकी गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है. राजधानी के मोवा स्थित अशोका आइकन में करोड़ों की चोरी की वारदात सामने आई है.

दिनदहाड़े घर में अलमारी तोड़कर 51.50 रुपए कैश समेत सोने-चांदी के जेवरात पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ किया. चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत 70 लाख रुपए आंकी गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. इस दौरान परिवार के सदस्यों ने घर में काम करने वाले रसोइए महेंद्र कुमार यादव पर चोरी का आरोप लगाया. आशंका जताई कि इसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सोसाइटी में आने-जाने वाली की डिटेल्स के साथ सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. वहीं पुलिसकर्मी आरोपी और उसके साथियों की तलाश में जुटे गए हैं.

Tags:    

Similar News