बलौदाबाजार। बलौदाबाजार से लगे ग्राम पहंदा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने खोरसी नाला में घड़ियाल देखा और इसकी फोटो खींचकर वायरल किया। वहीं इसकी सूचना वन विभाग को दी।
खोरसी नाला में घड़ियाल देखें जाने की सूचना मिलते ही बलौदा बाजार रेंजर एकता कर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ग्राम पहंदा पहुंची और ग्रामीणों से पुछताछ कर नाला के आसपास मुआयना किया। साथ ही ग्रामीणों को अभी नाला के किनारे नहीं जाने की अपील करते हुए सरपंच को गांव में मुनादी कराकर लोगों को जागरूक करने कहा है।
रेंजर एकता कर ने बताया कि ग्राम पहंदा में ग्रामीणों द्वारा घड़ियाल नाला में दिखाई देने की सूचना मिली थी जिसपर हमारी टीम ने गांव पहुंचकर नाले के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया है। नाले में अभी पानी का बहाव काफी तेज है इसलिए थोड़ी दिक्कत आ रही है। फिलहाल हमने गांव में मुनादी कराकर लोगों को नाले में नहाने से मना किया है और यदि घड़ियाल दिखाई दे तो तत्काल सूचना देने को कहा है।