पानी-पानी हुआ रायपुर रेलवे स्टेशन, यात्रियों को परेशानी का करना पड़ा सामना

वीडियो हुआ वायरल.

Update: 2026-07-05 06:51 GMT
रायपुर: ए-1 श्रेणी में शामिल रायपुर रेलवे स्टेशन शनिवार को मानसून की पहली तेज बारिश में ही बदहाल नजर आया। शाम करीब 5 बजे हुई जोरदार बारिश के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 के शेड से पानी झरने की तरह नीचे गिरने लगा।
छत के नीचे खड़े यात्री भी भीगने लगे, जिससे प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई। बारिश से बचने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री अपना सामान उठाकर सूखी जगह की तलाश में इधर-उधर भागते रहे। प्लेटफॉर्म पर पानी भरने और लगातार टपकते पानी की वजह से लोगों को चलने में भी परेशानी हुई।
हैरानी की बात यह रही कि कुछ देर की बारिश में ही स्टेशन की यह स्थिति सामने आ गई। स्टेशन पर मौजूद कई यात्रियों ने शेड से गिरते पानी और अव्यवस्था का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
बारिश का असर गुढ़ियारी अंडरब्रिज में भी देखने को मिला। अंडरब्रिज में पानी भर जाने से रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। शाम से लेकर रात तक यहां यातायात प्रभावित रहा और लोगों को दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ा।
X पोस्ट पर रेलवे का जवाब आया...
Tags:    

Similar News