CG NEWS:जांजगीर-चाम्पा के मोदी चौक के पास उठाईगिरी का मामला सामने आया है। यहाँ एक ग्रामीण किसान की बाइक की डिक्की से अज्ञात बदमाश ने 60 हजार नगद पार कर दिए। पूरी वारदात के बाद पुलिस को बैंक और आस-पास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
दरअसल, सरवानी गांव का रामनारायण साहू, बाइक से चाम्पा के यूनियन बैंक आया था। यहां बैंक से 60 हजार रुपये निकालने के बाद बाइक की डिक्की में रुपये को रख दिया, फिर कई दुकान में रुका था। इस दौरान मोदी चौक के पास जब ग्रामीण रामनारायण साहू बाइक को छोड़कर दुकान में गया। उसी दौरान बदमाश ने बाइक की डिक्की से 60 हजार रुपये को पार कर दिया। कुछ देर बाद ग्रामीण जब दूसरी दुकान में गया तो उसे उठाईगिरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिर पुलिस ने CCTV खंगाला तो एक संदिग्ध व्यक्ति, बैंक और दुकान के पास दिखा है। अब इसी आधार पर पुलिस जांच कर रही है।