वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, थोक में अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले
वाणिज्यिक कर विभाग
रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्य शासन ने वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन ने आज विभाग में थोक में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इस स्थानांतरण में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी तक शामिल हैं।
राज्य शासन द्वारा किए गए तबादलों में जिला पंजीयक, वरिष्ठ उप पंजीयक और उप पंजीयक शामिल हैं। इसके अलावा विभाग में कार्यरत रिकॉर्ड कीपर, पंजीयक लिपिक और सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।
वाणिज्यिक कर विभाग में एक साथ विभिन्न संवर्गों के अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल में पंजीयन से जुड़े अधिकारियों के साथ ही कार्यालयीन कार्यों से जुड़े कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल के तहत वरिष्ठ उप पंजीयक और उप पंजीयकों के साथ जिला पंजीयकों का भी स्थानांतरण किया गया है। वहीं, रिकॉर्ड कीपर, पंजीयक लिपिक और सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारियों के तबादले भी किए गए हैं।