बस्तर में पीएम मोदी ने जवानों के साथ मनाई दिपावली, देखें LIVE
देखें वीडियो.
जगदलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दीपावली मनाने जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप पहुंचे। यहां उन्होंने कोबरा बटालियन के जवानों के साथ दीपावली मनाई। प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे जगदलपुर पहुंचे और वहां से सीधे करनपुर कैंप रवाना हुए। सीआरपीएफ के डीजी जीपी सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।
करनपुर बस्तर में नगरनार मार्ग पर स्थित सीआरपीएफ का महत्वपूर्ण सुरक्षा केंद्र है। यहां सीआरपीएफ की दो विशिष्ट कोबरा बटालियन तैनात हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन को व्यवस्थाओं से अलग रखा गया। प्रधानमंत्री हर बार सुरक्षा बलों के जवानों के बीच त्योहार मनाते रहे हैं। रविवार को उन्होंने स्वयं एक्स पर पोस्ट कर बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाने की जानकारी दी थी।
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कैंप जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और नक्सलवाद के खात्मे में उनके योगदान की सराहना की। डीआरजी की दो बटालियनों को भी इस अवसर पर कैंप में बुलाया गया था। प्रधानमंत्री जवानों के साथ लंच भी करेंगे।
करनपुर कैंप करीब 311 एकड़ में फैला है। यहां कोबरा कमांडो जंगल युद्ध और नक्सल विरोधी अभियानों के लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। कैंप परिसर में सीआरपीएफ का 50 बिस्तरों वाला संयुक्त अस्पताल भी है।