रायपुर : वार्ड 22 में 35 सफाई कामगारों के गैंग से चलाया गया विशेष सफाई अभियान

Update: 2026-07-25 09:56 GMT

रायपुर. आज शनिवार को रायपुर नगर निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन अंतर्गत डॉ ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 के क्षेत्र में 35 सफाई कामगारों के विशेष गैंग से सफाई अभियान चलाया गया.

इसमें जोन के प्रत्येक वार्ड के 5 सफाई कामगारों ने वार्ड 22 क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया. प्रत्येक शनिवार को एक वार्ड की सफाई नगर निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग द्वारा 35 सफाई कामगारों के विशेष गैंग से करवाई जाएगी.

आज डॉ ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 में 35 सफाई कामगारों के गैंग द्वारा की गयी विशेष सफाई के अभियान का वार्ड में प्रत्यक्ष निरीक्षण वार्ड 22 की पार्षद श्रीमती मीना ठाकुर द्वारा एमआईसी सदस्य श्री भोलाराम साहू एवं जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही सहित अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया.

Tags:    

Similar News