रवि भगत पुलिस हिरासत में, स्कूल में अशांति फैलाने का आरोप

छग

Update: 2026-07-28 08:54 GMT

रायगढ़। जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुपाकानी गांव में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के दौरान जमकर हंगामा हुआ। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सरकारी योजना में घटिया साइकिल वितरण किए जाने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को भी घेरा और योजना में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में छात्राओं को सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिलें दी जा रही थीं। इसी दौरान रवि भगत मौके पर पहुंचे और साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई। आरोप है कि उन्होंने साइकिल लेने पहुंची छात्राओं से साइकिलें वापस करवाने को कहा, जिसके बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

रवि भगत ने आरोप लगाया कि छात्राओं को वितरित की जा रही साइकिलें गुणवत्ता के मानकों पर खरी नहीं उतरतीं। सरकारी योजना के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही। वहीं, स्कूल परिसर में हुए हंगामे और रवि भगत के रवैये को लेकर पुलिस में शिकायत किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

Tags:    

Similar News