सांप का शिकार फिर सब्जी बनाकर खाया, वायरल वीडियो में दिखे 6 आरोपी गिरफ्तार

छग

Update: 2026-07-09 11:09 GMT

धमतरी। वन्यजीवों के शिकार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिरगुड़ी परिक्षेत्र के आरक्षित वन में धामन सांप और गोह का शिकार कर उसका मांस पकाकर खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया। संयुक्त कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

वन विभाग के अनुसार, 4 जुलाई को बिरगुड़ी परिक्षेत्र अंतर्गत खैरभर्ती बीट के आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 433 में तीन असोड़िया (धामन सांप) और एक गोह का शिकार किया गया। आरोपियों ने वन्यजीवों को ग्राम भनसुली ले जाकर उनके छोटे-छोटे टुकड़े किए, सब्जी बनाकर खाई । इसके बाद पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। धमतरी वनमंडल के डीएफओ के निर्देश पर धमतरी और कांकेर वनमंडल के वन कर्मचारियों, यूएसटीआर (एंटी पोचिंग) की संयुक्त टीम ने कांकेर जिले के नरहरपुर तहसील स्थित ग्राम भनसुली पहुंचकर जांच और पूछताछ की।

कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम 26 वर्षीय विनोद कुमार टेकाम, 20 वर्षीय घसिया , 20 वर्षीय प्रदीप नेताम, 26 वर्षीय शैलेन्द्र कुमार यादव, 23 वर्षीय शिवानंद मरकाम हैै। सभी आरोपी ग्राम भनसुली, तहसील नरहरपुर, जिला कांकेर का रहने वाला हैं।

Tags:    

Similar News