तेलीबांधा थाना पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर रखी गई नजर

छग

Update: 2026-07-07 14:01 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना तेलीबांधा पुलिस ने देवार डेरा, संदिग्ध स्थानों और असामाजिक गतिविधियों वाले अड्डों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की जांच की। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों पर निरीक्षण किया और संदिग्ध पाए गए लोगों से पूछताछ की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 7 अनावेदकों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126,135 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

कार्रवाई के बाद सभी अनावेदकों को विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सहायक पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के कार्यालय में पेश किए जाने के लिए रवाना किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऐसे अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी संभावित अपराध को रोकना है। पुलिस लगातार ऐसे स्थानों पर निगरानी रख रही है, जहां संदिग्ध गतिविधियों की संभावना रहती है। थाना तेलीबांधा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
Tags:    

Similar News