पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत संकुल स्तरीय संगठन को दिया गया प्रशिक्षण

Update: 2026-07-19 12:18 GMT

बलौदाबाजार। शासन की महत्वकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का जिले में बेहतर क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में शासकीय विभागों के साथ ही समूह की महिलाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। हितग्राहियों से ऑनलाइन फॉर्म भरवाने एवं बैंको में अवश्यक समन्वय के लिये समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को संकुल सोनाखान में संकुल स्तरीय संगठन को वेंडर रजिस्ट्रेशन एवं अन्य जटिल विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।

सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना लागू की गई है। योजना अंतर्गत केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा सब्सिडी का प्रावधान है। 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर कुल खर्च 1 लाख 80 हजार आता है।

इसमें 1 लाख 8 हजार सरकार की ओर सब्सिडी मिलती है। केवल 72 हजार हितग्राही का होता है वह भी 3 साल में रिकवर हो जाता है। बैंक से ऋण की भी सुविधा है। सोलर पैनल के लिये ऑनलाइन आवेदन के साथ ही बैंक ऋण का भी विकल्प होता है।बैंक से आसानी से फाइनेंस हो जाता हैं। बताया गया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अब तक जिले में 4140 लोगों ने सोलर पैनल लगवाया है। योजना के तहत इस वर्ष 15100 सोलर पैनल लगवाने का लक्ष्य निर्धारित है।

Tags:    

Similar News

null