हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कुरुद पुलिस की कार्रवाई

छग

Update: 2026-07-08 09:51 GMT

धमतरी। जिले को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब एवं अन्य अवैध कारोबारों के विरुद्ध लगातार सघन एवं सुनियोजित अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत नशे के कारोबार में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध साक्ष्य आधारित कठोर वैधानिक कार्यवाही करते हुए उनके अवैध नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया जा रहा है। धमतरी पुलिस की इस सतत एवं निर्णायक कार्यवाही का उद्देश्य समाज, विशेषकर युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाते हुए जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाए रखना है।

इसी कड़ी में कुरूद पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छाती स्थित एचएच-30 हाईस्कूल के पास दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बिक्री के उद्देश्य से लेकर आने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना कुरूद पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर वैधानिक प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 1.1 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 6,000/-रूपये है। इसके अतिरिक्त आरोपियों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन (कीमत 10,000/-रूपये) एवं 01 मोटरसाइकिल (कीमत 20,000/-रूपये) भी जप्त की गई।

जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 36,000/- रूपये है। पूछताछ एवं प्रारंभिक विवेचना के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 205/2026, धारा 21(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी  

(01) वाहिद खान, पिता इस्माईल खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी संजय नगर, कुरूद, जिला धमतरी(छ.ग.)।

(02) केशवराम ध्रुव, पिता नम्मू ध्रुव, उम्र 26 वर्ष, निवासी संजय नगर, कुरूद, जिला धमतरी(छ.ग.)।

Tags:    

Similar News