कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक साथ सात मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्साए ग्रामीणों सड़क पर चक्काजाम कर दिया। जिससे दोनों ओर से लंबी लाइन लग गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना कवर्धा राजनांदगांव रोड पर हुई है। जहां एक अज्ञात वाहन ने मवेशियों को रौंद दिया। जिससे 7 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। इधर घटना की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे और सड़क जाम कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया, लेकिन ग्रामीण वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस लगातार ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं और माहौल को नियंत्रित करने की कोशिश में है। फिलहाल इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।